facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC ग्रीन एनर्जी की ₹10,000 करोड़ का IPO लाने की तैयारी, रिन्यूएबल सेक्टर में बड़ी हलचल!

Advertisement

कंपनी का कहना है कि वह फंड इकट्ठा करके रिन्यूएबल एनर्जी के विस्तार पर फोकस करेगी, जिससे भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य को बढ़ावा मिलेगा।

Last Updated- November 12, 2024 | 9:25 PM IST
NTPC Green Energy

NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड अपना पहला IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी का लक्ष्य लगभग $12 बिलियन (लगभग 10,000 करोड़ रुपये) का वैल्यूएशन प्राप्त करना है, जो भारत के रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र के सबसे बड़े IPO में से एक हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने अपने IPO की कीमत 100 रुपये प्रति शेयर (लगभग $1.18) से अधिक रखने पर विचार किया है। बुक बिल्डिंग प्रक्रिया 18 नवंबर को शुरू होगी और 21 नवंबर को बंद हो जाएगी। हालांकि, अभी भी IPO के वैल्यूएशन, प्राइस रेंज और अन्य विवरणों में बदलाव हो सकता है।

कंपनी का कहना है कि वह फंड इकट्ठा करके रिन्यूएबल एनर्जी के विस्तार पर फोकस करेगी, जिससे भारत के स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य को बढ़ावा मिलेगा।

NTPC ग्रीन का IPO, हाल ही में Waaree Energies Ltd. के सफल लिस्टिंग के बाद आ रहा है। Waaree ने पिछले महीने 514 मिलियन डॉलर जुटाए थे और यह IPO 70 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। Waaree के IPO में Goldman Sachs, BlackRock और Morgan Stanley जैसे बड़े निवेशकों के साथ छोटे और बड़े निवेशकों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया था।

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के फोकस में भी है। पिछले एक दशक में भारत ने 100 गीगावाट से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी है, जो उम्मीदों से कहीं ज्यादा है।

इसके अलावा, ACME Solar Holdings Ltd. भी भारत में IPO लाई है, जिसमें खुदरा और संस्थागत दोनों निवेशकों से मजबूत मांग देखी जा रही है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 12, 2024 | 6:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement