facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC समूह की परिचालन वाली नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता तीन गीगावॉट के पार

Advertisement
Last Updated- December 20, 2022 | 3:32 PM IST
NTPC Green

संयुक्त उद्यमों और इकाइयों के साथ मिलकर एनटीपीसी समूह की परिचालन वाली नवीकरणीय ऊर्जा (RE) क्षमता तीन गीगावॉट को पार कर गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कंपनी के बयान में कहा गया है कि एनटीपीसी समूह ने राजस्थान के बीकानेर में 300 मेगावॉट की नोखरा सौर पीवी परियोजना में से 100 मेगावॉट की पहली आंशिक क्षमता को 20 दिसंबर, 2022 को चालू करने के साथ यह उपलब्धि हासिल की है।

एनटीपीसी समूह ने इस साल 24 जून को केरल के कायमकुलम में अपनी 92 मेगावॉट की जलाशय में सौर परियोजना की शुरुआत के साथ दो गीगावॉट क्षमता को पार किया था। कंपनी के पास अब 12 राज्यों में 3,094 मेगावॉट की कुल क्षमता के साथ 36 परिचालन कर रही आरई परियोजनाएं हैं। इस क्षमता में तेलंगाना के रामागुंडम और केरल के कायमकुलम में स्थित दो सबसे बड़े जलाशय में बनी सौर पीवी (एफएसपीवी) परियोजनाओं के साथ देश में 262 मेगावॉट का सबसे बड़ा जलाशय सौर पोर्टफोलियो शामिल है।

एनटीपीसी ने चालू वित्त वर्ष में 1,242 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ी है। अबतक कुल 4.8 गीगावॉट क्षमता कार्यान्वयन के विभिन्न चरणों में है और अन्य 7.3 गीगावॉट को मंजूरी मिलनी बाकी है। साथ ही, कंपनी वर्ष 2032 तक 60 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। एनटीपीसी समूह की कुल स्थापित और वाणिज्यिक क्षमता 70,824 मेगावॉट है।

Advertisement
First Published - December 20, 2022 | 3:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement