facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC ने अमेरिकी एजेंसी US-AID के साथ किया समझौता, डील के तहत करना होगा ये काम

Advertisement

एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 तक अपने टाउनशिप तथा कार्यालयों को स्कोप-2 उत्सर्जन के तहत शुरू रूप से शून्य स्तर पर लाने का फैसला किया है।

Last Updated- September 09, 2024 | 6:57 PM IST
NTPC Green seeks speedy approval from SEBI for Rs 10,000 crore IPO NTPC ग्रीन ने 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से तेजी से मंजूरी मांगी

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी NTPC ने अमेरिकी एजेंसी US-AID के साथ यहां एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस शुरूआती समझौते का मकसद एनटीपीसी टाउनशिप और कार्यालयों को शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन वाला क्षेत्र बनाने के लिए खाका तैयार करना है।

एनटीपीसी की सोमवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, कंपनी ने यूएस-एआईडी(यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट) के साथ उसके इंडिया मिशन के जरिये यहां एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

NTPC के कार्यकारी निदेशक (SSEA और पर्यावरण इंजीनियरिंग) डॉ. विजय प्रकाश और US-AID (भारत व भूटान) के उप मिशन निदेशक एरोन शुबर्ट ने दिल्ली में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये।

इस मौके पर एनटीपीसी के निदेशक (परिचालन) रवींद्र कुमार भी मौजूद थे। विज्ञप्ति के अनुसार समझौता ज्ञापन का उद्देश्य एनटीपीसी टाउनशिप और कार्यालयों के लिए शुद्ध रूप से शून्य कार्बन उत्सर्जन की स्थिति प्राप्त करने के लिए रणनीति और खाका तैयार करना है।

एनटीपीसी ने वित्त वर्ष 2025-26 तक अपने टाउनशिप तथा कार्यालयों को स्कोप-2 उत्सर्जन के तहत शुरू रूप से शून्य स्तर पर लाने का फैसला किया है।

इसके अलावा, NTPC अपने टाउनशिप व कार्यालयों को जल्द से जल्द जल और अपशिष्ट के मामले में शून्य बनाने के लिए भी प्रयास कर रही है। स्कोप-2 उत्सर्जन से आशय परोक्ष ग्रीन हाउस गैस उर्त्सजन से है। यह कंपनी या इकाई के ऊर्जा उपयोग का परिणाम होता है।

Advertisement
First Published - September 9, 2024 | 6:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement