facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC Mining विदेशों से करेगी बैटरी मिनरल्स का आयात, खबर आते ही चढ़े शेयर

Advertisement

भारत सरकार ने जुलाई में निकेल, टाइटेनियम, वैनेडियम और टंगस्टन सहित 30 मिनरल्स को अपनी क्लीन एनर्जी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण (critical) मिनरल्स के रूप में लिस्ट किया था

Last Updated- September 18, 2023 | 11:34 AM IST
NTPC Green seeks speedy approval from SEBI for Rs 10,000 crore IPO NTPC ग्रीन ने 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से तेजी से मंजूरी मांगी

भारत में बिजली का उत्पादन करने वाली कंपनी NTPC की माइनिंग शाखा लिथियम, कोबाल्ट और निकल जैसे बैटरी मिनरल्स के लिए विदेशों से आयात करेगी। यह जानकारी रॉयटर्स ने दी।

कॉर्बन उत्सर्जन को कम करने के मिशन में भारत सहित कई देश

दुनिया के टॉप ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जकों में से एक दक्षिण एशियाई देश, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना और चिली जैसे संसाधन संपन्न देशों (resource-rich countries) में प्रमुख खनिजों को सुरक्षित करने के लिए अन्य देशों के साथ समझौते पर काम कर रहा है। भारत का लक्ष्य 2070 तक ग्रीनहाउस गैसों का शुद्ध शून्य उत्सर्जक बनना है।

कंपनी के एक सूत्र ने कहा, ‘हम महत्वपूर्ण खनिजों, विशेष रूप से लिथियम, निकल और कोबाल्ट में विविधता लाने के इच्छुक हैं।’ रॉयटर्स को सूत्रों ने यह नहीं बताया कि बैटरी खनिजों की सोर्सिंग का पता लगाने के लिए भारत कई देशों से बात करेगा।

भारत सरकार ने जुलाई में निकेल, टाइटेनियम, वैनेडियम और टंगस्टन सहित 30 मिनरल्स को अपनी क्लीन एनर्जी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण (critical) मिनरल्स के रूप में लिस्ट किया था।

यूरेनियम माइनिंग की संभावना तलाश रही NTPC

सूत्रों ने कहा कि एनटीपीसी माइनिंग (NTPC Mining ) भारत में यूरेनियम खनन की भी संभावना तलाशेगी।

कंपनी की योजनाओं पर खबर आने के बाद NTPC के शेयरों में करीब 2% तक की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
First Published - September 18, 2023 | 11:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement