facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC Q3 results: लाभ पांच फीसदी बढ़कर 4,854 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement
Last Updated- January 28, 2023 | 5:43 PM IST
NTPC Green

सार्वजनिक क्षेत्र की ऊर्जा उत्पादक कंपनी NTPC का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ करीब पांच फीसदी बढ़कर 4,854.36 करोड़ रुपये हो गया। NTPC ने शनिवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर 2022 की तिमाही में राजस्व बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है।

एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने 4,626.11 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। तीसरी तिमाही में NTPC की कुल आय एक साल पहले के 33,783.62 करोड़ रुपये से बढ़कर 44,989.21 करोड़ रुपये हो गई। NTPC के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 4.25 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की भी घोषणा की है।

कंपनी का दिसंबर तिमाही में औसत बिजली शुल्क 4.96 रुपये प्रति यूनिट रहा जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 3.95 रुपये प्रति यूनिट था। समीक्षाधीन अवधि में NTPC के कोयला-आधारित बिजली संयंत्रों ने 68.85 फीसदी क्षमता से उत्पादन किया जो साल भर पहले 67.72 फीसदी था।

यह भी पढ़ें: Adani Group के शेयरों में गिरावट से LIC के डूब गए 16,580 करोड़ रुपये

इस दौरान आयातित कोयला आपूर्ति एक साल पहले के 5.2 लाख टन से बढ़कर 15.7 लाख टन रही। हालांकि कंपनी के संयंत्रों को घरेलू कोयला आपूर्ति 5.496 लाख टन से घटकर 5.245 लाख टन पर आ गई। दिसंबर तिमाही के अंत में NTPC की अपने संयुक्त उद्यमों एवं अनुषंगियों के साथ मिलकर कुल स्थापित क्षमता 70,884 मेगावाट की हो गई। इस दौरान इसका सकल बिजली उत्पादन 75.67 अरब यूनिट से बढ़कर 78.64 अरब यूनिट पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - January 28, 2023 | 5:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement