facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मनोबल में बदलाव पर NTPC ने घटाया आईपीओ का कीमत दायरा: NTPC CMD

Advertisement

NTPC ग्रीन एनर्जी देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी की ऊर्जा इकाई है, जिसका आईपीओ मंगलवार को खुला, जिसका कीमत दायरा 102 रुपये से 108 रुपये है।

Last Updated- November 19, 2024 | 9:43 PM IST
NTPC Green seeks speedy approval from SEBI for Rs 10,000 crore IPO NTPC ग्रीन ने 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से तेजी से मंजूरी मांगी

एक्सचेंजों पर इस महीने सूचीबद्ध होने जा रही एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी की मूल कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड ने कहा है कि उसने आईपीओ का कीमत दायरा बाजार के मनोबल में हो रहे बदलाव के हिसाब से कम किया है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी की ऊर्जा इकाई है, जिसका आईपीओ मंगलवार को खुला, जिसका कीमत दायरा 102 रुपये से 108 रुपये है। आईपीओ का कुल आकार 10,000 करोड़ रुपये है।

एनटीपीसी लिमिटेड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह ने कहा, हम हर किसी से चर्चा कर रहे थे और उनका कहना था कि आईपीओ का कीमत दायरा काफी ऊंचा है। लेकिन मनोबल में बदलाव के बाद हमने कीमत दायरा घटाया। हम इसे ऊंचा रख सकते थे।

कंपनी के अधिकारियों ने भारतीय बाजारों पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों का असर और बेंचमार्क सूचकांकों में उसके बाद आई गिरावट को रेखांकित किया। सिंह ने कहा, हमने सैकड़ों संभावित निवेशकों से कई दौर की चर्चा के बाद कीमत दायरा तय किया। डीआरएचपी जमा कराए जाने के बाद से पिछले एक महीने में बाजार के मनोबल को छोड़कर भारतीय बिजली क्षेत्र में कुछ नहीं बदला है। इस समय कीमत दायरे का मतलब बनता है। वृद्धि की रफ्तार और राजस्व में तेजी कापी बेहतर है। एंकर निवेशकों की तरफ से काफी बड़ी मांग देखने के मिली और हमने उसे पूरा समायोजित करने में मुश्किल का सामना किया।

एनटीपीसी ने 2021 में अपनी हरित ऊर्जा आदि की परियोजनाओं के लिए समर्पित शाखा के रूप में एनजीईएल को लॉन्च किया। विदेशी निवेशकों द्वारा प्रस्तावित इष्टतम मूल्यांकन से कम की पेशकश के कारण रणनीतिक निवेशक खोजने के प्रयास विफल होने के बाद कंपनी ने सार्वजनिक पेशकश का फैसला किया। एनजीईएल आईपीओ के तहत नए शेयरों के जरिये 10,000 करोड़ रुपये जुटाए जा रहे हैं। मूल कंपनी एनटीपीसी कोई हिस्सेदारी नहीं बेच रही है।

इस अखबार को दिए एक पूर्व साक्षात्कार में सिंह ने कहा था, योजना 2032 तक एनजीईएल को 60 गीगावाट (जीडब्ल्यू) तक ले जाने की है, जिसके लिए उन्हें 3 से 3.5 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। 9 गीगावॉट के मौजूदा चरण के लिए हमें लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता है, जिसमें से 20 फीसदी इक्विटी की आवश्यकता इस आईपीओ के माध्यम से पूरी हो जाएगी। संयंत्रों के चालू होने से प्रति मेगावाट लगभग 65 से 70 लाख रुपये की नकदी लगती है। इसलिए हम इस 19 गीगावॉट को चालू करने में काफी सहज होंगे।

Advertisement
First Published - November 19, 2024 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement