facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिना बिकी हरित ऊर्जा खरीदेगी NTPC

Advertisement

15 गीगावॉट परियोजनाओं को राहत, एनटीपीसी 2.8 रुपये प्रति यूनिट की दर से खरीदेगी बिजली, राज्यों की बेरुखी के बाद लिया फैसला

Last Updated- April 17, 2025 | 11:07 PM IST
NTPC

भारत की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक एनटीपीसी लिमिटेड ने बिजली खरीदार हासिल करने में विफल रहने वाली नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए अनूठा हल पेश किया है। एनटीपीसी लिमिटेड नवीकरणीय ऊर्जा कार्यान्वयन एजेंसी (आरईआईए) भी है।

एनटीपीसी ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना डेवलपर्स को प्रस्ताव दिया है कि वह उन परियोजनाओं से बिजली खरीदेगी, जिनके लिए एनटीपीसी ने आरईआईए के रूप में निविदा दी थी और जो किसी भी राज्य के साथ बिजली खरीद समझौते पर हस्ताक्षर करवाने में विफल रही हैं।

आरईआईए, आरई क्षमता के लिए निविदा जारी करने, परियोजनाओं के लिए खरीदार ढूंढ़ने, तथा व्यापारिक मार्जिन अर्जित करते हुए आरई बिजली की खरीद-बिक्री की सुविधा प्रदान करने के लिए जिम्मेदार हैं। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) द्वारा एसईसीआई, एनएचपीसी और एसजेवीएन अन्य नामित आरईआईए हैं।

एनटीपीसी ने बतौर आरईआईए 25 गीगावॉट की निविदाएं बीते दो वर्षों में जारी की थीं और इसमें से करीब 15 गीगावॉट के खरीदार अभी नहीं मिले हैं। इसका कारण यह है कि राज्य बिजली खरीद समझौता (पीपीए) करने के अनिच्छुक हैं। एनटीपीसी पीपीए समझौता करने वालों को खोजने के बजाय खुद ही इन परियोजनाओं से 2.8 रुपये प्रति इकाई बिजली खरीदेगी।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement