facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एनटीपीसी 9 मई को एनसीडी के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाएगी

Advertisement

इस राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, मौजूदा कर्ज के पुनर्वित्तपोषण और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

Last Updated- May 07, 2025 | 10:46 PM IST
NTPC

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी ने बुधवार को कहा कि उसने नौ मई को निजी नियोजन (प्लेसमेंट) के आधार पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करके 4,000 करोड़ रुपये जुटाने का फैसला किया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वह इस राशि का उपयोग पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, मौजूदा कर्ज के पुनर्वित्तपोषण और अन्य सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

सूचना के अनुसार, एनटीपीसी ने 29 जून, 2024 को बोर्ड के प्रस्ताव और 29 अगस्त, 2024 को शेयरधारकों के प्रस्ताव के माध्यम से प्राप्त अनुमोदन के तहत, नौ मई, 2025 को 4,000 करोड़ रुपये के बिना गारंटी वाले गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी करने का फैसला किया है, जो 10 साल की अवधि के लिए 6.84 प्रतिशत प्रति वर्ष की कूपन दर पर निजी नियोजन के माध्यम से नौ मई, 2035 को परिपक्व होगा।

इसमें कहा गया है कि उपर्युक्त अनुमोदन के तहत डिबेंचर का यह दूसरा निर्गम है। इसमें कहा गया है कि डिबेंचर को बीएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

Advertisement
First Published - May 7, 2025 | 10:34 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement