facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC ने किया भारतीय सेना के साथ करार, लगाएगी ग्रीन एनर्जी प्लांट

Advertisement
Last Updated- March 21, 2023 | 7:05 PM IST
NTPC Green seeks speedy approval from SEBI for Rs 10,000 crore IPO NTPC ग्रीन ने 10,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी से तेजी से मंजूरी मांगी

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक एनटीपीसी लिमिटेड की इकाई एनटीपीसी रिन्यूअबल एनर्जी लिमिटेड (NTPC REL) ने भारतीय सेना के साथ एक समझौता किया है जिसके तहत वह सशस्त्र बलों के प्रतिष्ठानों में ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स लगाएगी।

NTPC ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि सेना के साथ हुए समझौते के तहत बिजली आपूर्ति के लिए चरणबद्ध ढंग से हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं की स्थापना की जाएगी। ये परियोजनाएं लगाने के लिए स्थलों की पहचान भी मिलकर की जाएगी।

बयान के मुताबिक, ‘‘NTPC REL ने सैन्य प्रतिष्ठानों में निर्माण, स्वामित्व एवं परिचालन (BOO) के आधार पर ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स लगाने के लिए भारतीय सेना के साथ एक समझौता किया है। इसका उद्देश्य जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता एवं जटिल लॉजिस्टिक को कम करना तथा कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में तेजी से बढ़ना है।’’

NTPC के पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी NTPC REL के पास फिलहाल 3.6 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का पोर्टफोलियो है।

Advertisement
First Published - March 21, 2023 | 7:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement