facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NTPC का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह में 12 फीसदी बढ़ा

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 4:53 PM IST
NTPC Green

सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक कंपनी NTPC का बिजली उत्पादन चालू वित्त वर्ष के पहले 11 माह (अप्रैल से फरवरी) में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में लगभग 12 फीसदी बढ़कर 364.2 अरब यूनिट पर पहुंच गया।

कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा, ‘NTPC लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2022-23 में फरवरी तक 11.92 फीसदी वृद्धि के साथ 364.2 अरब यूनिट बिजली उत्पादन किया, जबकि देश में कुल मिलाकर बिजली उत्पादन में 9.56 फीसदी की वृद्धि हुई है।’

कंपनी ने अपनी खानों से कोयला उत्पादन में वृद्धि का रुझान कायम रखा है। कंपनी का अपनी खानों से कोयला उत्पादन फरवरी में सालाना आधार पर 80 फीसदी बढ़कर 26 लाख टन रहा। NTPC समूह (अपनी अनुषंगियों के साथ) की स्थापित क्षमता 71,594 मेगावॉट की है।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 4:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement