facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में 5G रेडियो की संख्या 4.5 लाख के पार

Advertisement

दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में पांच लाख के आंकड़े को देशव्यापी 5जी कवरेज के लिए ठीक-ठाक माना जाता है। लेकिन आगे चलकर इसे बढ़ाना होगा।

Last Updated- August 27, 2024 | 10:31 PM IST
Most 5G users experience reduced 'call drops', faster 'data speeds' 5G यूजर्स में अधिकांश ने 'कॉल ड्रॉप' में कमी, तेज 'डेटा स्पीड' का अनुभव किया

देशव्यापी स्तर पर लगाए गए 5जी रेडियो या बेस ट्रांसीवर स्टेशनों (बीटीएस) की संख्या ने 4.5 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। दूरसंचार विभाग के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। बीटीएस किसी भी मोबाइल नेटवर्क में फिक्स्ड रेडियो ट्रांसीवर होता है, जो आमतौर पर टावर के रूप में होता है। अलबत्ता नए 5जी रेडियो भी अक्सर टावर के मौजूदा बुनियादी ढांचे पर लगाए जाते हैं।

अक्टूबर 2022 में 5जी सेवाओं के शुरू होने के 22 महीने बाद जुलाई के अंत में यह उपलिब्ध हासिल हुई है। दूरसंचार विभाग के अधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में पांच लाख के आंकड़े को देशव्यापी 5जी कवरेज के लिए ठीक-ठाक माना जाता है। लेकिन आगे चलकर इसे बढ़ाना होगा।

हाल के महीनों में बीटीएस की तैनाती की रफ्तार में उतार-चढ़ाव आया है लेकिन पिछले कुछ महीनों के दौरान इसमें गिरावट आई है। जुलाई में 3,346 बीटीएस लगाए गए जो मार्च में 9,733 के शीर्ष स्तर से कम है। वर्तमान में 5जी के वर्चस्व की दौड़ में लगी रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों ही दूरसंचार परिचालकों के अधिकारियों ने कहा है कि वे अब एकीकरण के दौर में प्रवेश कर रही हैं और टावर लगाने का ज्यादातर काम हो चुका है।

हालांकि 5जी सिग्नल अब सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहुंच चुके हैं लेकिन वह अब भी भारत के 788 जिलों में से करीब 38 तक नहीं पहुंच पाए हैं। जियो ने 7,764 से ज्यादा शहरों में 5जी शुरू कर दिए हैं जबकि प्रतिस्पर्धी एयरटेल ने पिछले साल अक्टूबर में कहा था कि वह 5,000 शहरों में मौजूद है। सरकार ने कहा है कि 5जी 8,000 से अधिक शहरों तक पहुंच चुका है।

Advertisement
First Published - August 27, 2024 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement