facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

2023 में भारत में विलय, अधिग्रहण सौदों की संख्या 10% घटकर 793 रह गई: PwC

रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में एमएंडए के लिए कुल घोषित सौदे के मूल्य में 38 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है।

Last Updated- February 25, 2024 | 6:54 PM IST
सभी निवेशकों का स्वागत करने का सही वक्त, Time to roll out the red carpet for all investors
Representative Image

भारत में 2023 के दौरान विलय और अधिग्रहण (एमएंडए) सौदों की संख्या सालाना आधार पर 10 प्रतिशत गिरकर 793 रह गई। पीडब्ल्यूसी इंडिया ने रविवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

रिपोर्ट के मुताबिक 2023 में एमएंडए के लिए कुल घोषित सौदे के मूल्य में 38 प्रतिशत की भारी गिरावट आई है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि पीई (प्राइवेट इक्विटी) निवेश कुल 36 अरब अमेरिकी डॉलर था। यह राशि 2022 के मुकाबले 36 प्रतिशत की भारी गिरावट को दर्शाती है।

इस गिरावट के बावजूद प्रति सौदा औसत निवेश 2022 में 4.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2023 में 4.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया।

पीडब्ल्यूसी इंडिया के पार्टनर दिनेश अरोड़ा ने कहा पूरे साल सीमित सौदों के बावजूद आखिरी तिमाही में कुछ गतिविधियां हुईं, जिससे हमें 2024 में तेजी की उम्मीद है।

First Published - February 25, 2024 | 6:53 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट