facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nvidia के संस्थापक को उम्मीद, भारत हो सकता है दुनिया का सबसे बड़ा AI निर्यातक

Advertisement

AI क्षेत्र में अग्रणी बनने की अपनी परिकल्पना के तहत Nvidia का लक्ष्य संगठन में प्रत्येक इंजीनियर का प्रतिभा विकास और उन्हें नव कौशल प्रदान करना है।

Last Updated- September 08, 2023 | 10:28 PM IST
Nvidia

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) कंप्यूटिंग क्षेत्र में वैश्विक अगुआ एनवीडिया का लक्ष्य दुनिया में सबसे बड़ा एआई कार्यबल बनाना है तथा भारत वैश्विक स्तर पर एआई उत्पादों और प्रतिभा का सबसे बड़ा निर्यातक हो सकता है। एनवीडिया के संस्थापक और मुख्य कार्याधिकारी जेन्सेन हुआंग ने यह जानकारी दी है।

हुआंग ने बेंगलूरु में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा ‘भारत दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में एआई विशेषज्ञता का ज्यादा उत्पादन और निर्यात करेगा तथा संभवत: यह इसका सबसे बड़ा निर्यात हो सकता है।’

एआई क्षेत्र में अग्रणी बनने की अपनी परिकल्पना के तहत एनवीडिया का लक्ष्य संगठन में प्रत्येक इंजीनियर का प्रतिभा विकास और उन्हें नव कौशल प्रदान करना है। हुआंग ने कहा कि हरेक इंजीनियर एआई इंजीनियर होगा। एआई आपकी नौकरी नहीं लेगी। जो व्यक्ति एआई का इस्तेमाल करेगा, वह आपकी नौकरी ले लेगा। इसलिए हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हमारे इंजीनियर सबसे अधिक उत्पादक हों, कुशल हों तथा सर्वाधिक महत्वपूर्ण चीजों का निर्माण कर सकें।

संपूर्ण तंत्र के लिए अपने विस्तृत कौशल प्रयासों की शुरुआत करने के तहत कैलिफोर्निया की यह कंपनी भारत की सबसे बड़ी आईटी सेवा फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के 6,00,000 से अधिक कर्मचारियों का एआई कौशल क्षेत्र में प्रतिभा विकास करेगी। हुआंग ने कहा कि आगे चलकर वह कर्मचारियों और छात्रों को एआई में प्रशिक्षित करने के लिए अन्य आईटी सेवा कंपनियों के साथ-साथ भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ भी काम करना चाहेगी।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement