facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nvidia market rally: रॉकेट बना एनवीडिया का शेयर, Google, Meta और Amazon को पछाड़ हासिल किया ये मुकाम

Advertisement

Nvidia market rally: एनवीडिया के शेयर पिछले एक साल में लगभग 240 फीसदी बढ़ा है।

Last Updated- February 19, 2024 | 4:05 PM IST
Giant chip company presented excellent Q2 results, yet shareholders are disappointed… this is the reason दिग्गज चिप कंपनी ने पेश किया शानदार Q2 रिजल्ट, फिर भी शेयरहोल्डर्स मायूस… यह है वजह

Nvidia market rally: अमेरिकी बाजार में चिप निर्माता एनवीडिया (Nvidia) का शेयर पिछले एक साल से रॉकेट की तेजी से उड़ान भर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में एनवीडिया ने बाजार हैसियत (MCap) के मामले में टेक दिग्गज गूगल (Google), मेटा (Meta) और अमेजन (Amazon) को पछाड़ दिया है। एनवीडिया से आगे अब माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और ऐपल (Apple) ही रह गए हैं। इतना ही नहीं एनवीडिया दुनिया की चौथी चौथी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको तीसरे स्थान पर है।

एक साल में Nvidia का शेयर 240 फीसदी चढ़ा

इकॉनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, AI को लेकर निवेशकों के उत्साह और कारोबार में इसकी असीम संभावनाओं के दम पर 1 जनवरी से अब तक एनवीडिया का शेयर 46 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया है। इस दौरान एनवीडिया का मार्केट कैप 570 अरब डॉलर बढ़ा है, जो इंटेल (Intel) के बाजार मूल्य के तीन गुने से भी ज्यादा है। 24 कैरेट गोल्ड के जैसे चिप बनाने के लिए पहचानी जाने वाली एनवीडिया के शेयर पिछले एक साल में लगभग 240 फीसदी बढ़ा है।

Also read: शेयर बाजार ने तोड़ा रिकॉर्ड! Nifty-50 नए ऑल टाइम हाई लेवल पर, लगातार 5वें दिन उछाल

AI सेक्टर में Nvidia टेक दिग्गजों से आगे

नवंबर 2022 से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टेक इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है। OpenAI के ChatGPT और अब सोरा (Sora) के साथ, मौजूदा नौकरियों के साथ एआई का इंटीग्रेशन तेज हो गया है। गूगल, मेटा और अमेजन जैसी अधिकांश टेक कंपनियां AI के क्षेत्र में यथासंभव तेजी से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। मगर इस क्षेत्र में एनवीडिया पहले से ही इन टेक दिग्गजों से आगे है।

रिपोर्टों के अनुसार, ChatGPT को माइक्रोसॉफ्ट कंप्यूटर में एक साथ क्लस्टर किए गए एनवीडिया की 10,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट्स (GPU) का उपयोग करके प्रशिक्षित किया गया था। 2023 तक, मशीन लर्निंग के लिए एनवीडिया के पास GPU बाजार का लगभग 95 फीसदी हिस्सा था।

Also read: 1 अरब डॉलर के मूल्यांकन पर ऑस्ट्रेलियाई कोयला खदान खरीदने की तैयारी में JSW Steel

AI कंपनियों के शेयरों में तेजी

अब Apple और Microsoft के बाद वॉल स्ट्रीट पर तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी, एनवीडिया AI उद्योग के लिए लीडर बन गई है। इकॉनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अन्य एआई-केंद्रित शेयरों में उछाल आया है, जिसमें सुपर माइक्रो कंप्यूटर इंक शामिल है, जो सालाना आधार पर 182 फीसदी चढ़ा है, और आर्म होल्डिंग्स लगभग 71 फीसदी ऊपर है।

एनवीडिया 21 फरवरी को तिमाही नतीजे जारी करेगी। LSEG डेटा के आधार पर 33 विश्लेषकों के औसत अनुमान के अनुसार, वॉल स्ट्रीट को 4.56 डॉलर प्रति शेयर की आय और तिमाही राजस्व के एक साल पहले के 6.05 अरब डॉलर से बढ़कर 20.378 अरब डॉलर होने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - February 19, 2024 | 4:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement