facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nvidia ने Microsoft और Apple को पछाड़ा, बनी दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी

Advertisement

एआई कंपनी के शेयरों में 3.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिससे इसका बाजार पूंजीकरण लगभग 3.3 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

Last Updated- June 19, 2024 | 9:51 AM IST
Nvidia
Representative Image

अमेरिका की कंप्यूटर-चिप कंपनी एनवीडिया कॉर्प (Nvidia Corp) दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई। इसने टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) और एप्पल (Apple) को पीछे छोड़ दिया। एनवीडिया की चिप्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बाजार में कमाल कर रही है और इसके कारण कंपनी टॉप स्पॉट पर आ गई ।

रॉयटर्स के मुताबिक, एआई कंपनी का शेयर 3.2 प्रतिशत बढ़कर 135.21 डॉलर पर पहुंच गया। शेयरों में तेजी ने एनवीडिया के स्टॉक को रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा दिया। इस कारण से मंगलवार को कंपनी के मार्केट कैप में 103 अरब डॉलर से अधिक की बढ़ोतरी हुई। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3.326 लाख करोड़ डॉलर हो गया।

यह भी पढ़ें: Vodafone Group Plc ब्लॉक डील के जरिये Indus Towers में बेचेगी 10 फीसदी हिस्सेदारी, डिस्काउंट पर ऑफर किए जा रहे शेयर

मार्केट वैल्यू में शानदार उछाल

कुछ दिन पहले ही Nvidia ने आईफोन बनाने वाली कंपनी Apple को पीछे छोड़ दिया था और दूसरे स्थान पर आ गई थी। ब्लूमबर्ग बिलियेनियर इंडेक्स के मुताबिक, Nvidia के प्रेसिडेंट और सीईओ जेन्सेन हुआंग (Jensen Huang) की नेट वर्थ 3.86 अरब डॉलर बढ़कर 119 अरब डॉलर हो गई ​है।

कंपनी का मार्केट वैल्यू केवल नौ महीनों में 1 ट्रिलियन डॉलर से बढ़कर 2 ट्रिलियन डॉलर हो गया। जबकि जून में 3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में केवल तीन महीने लगे।

2024 में अब तक Nvidia के शेयर में दिखा दम

साल 2024 में, एनवीडिया के स्टॉक में अब तक लगभग 173 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं Microsoft के शेयरों में लगभग 19 प्रतिशत की तेजी आई।

यह भी पढ़ें: Amazon Fresh का 130 से ज्यादा शहरों में विस्तार

ये हैं दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों के नाम

एनविडिया 3.335 ट्रिलियन डॉलर
माइक्रोसॉफट 3.317 ट्रिलियन डॉलर
एप्पल 3.285 ट्रिलियन डॉलर
अल्फाबेट 2.170 ट्रिलियन डॉलर
अमेजन 1.902 ट्रिलियन डॉलर
सऊदी अरामको 1.787 ट्रिलियन डॉलर
मेटा 1.266 ट्रिलियन डॉलर

यह भी पढ़ें: Infrastructure sectors: बुनियादी ढांचा क्षेत्र में 15 लाख करोड़ रुपये होगा निवेश

Advertisement
First Published - June 19, 2024 | 9:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement