facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nykaa Q1 results: 152 फीसदी बढ़ा नायका का मुनाफा, ब्यूटी सेगमेंट से मिला दम

Advertisement

Nykaa Q1 results: आज के कारोबार में नायका का शेयर BSE पर, 4.04 फीसदी की गिरावट के साथ 186.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ। 

Last Updated- August 13, 2024 | 6:35 PM IST
152 फीसदी बढ़ा नायका का मुनाफा, ब्यूटी सेगमेंट से मिला दम Nykaa Q1 results: Nykaa's profit increased by 152 percent, strength came from beauty segment

Nykaa Q1 results: ब्यूटी और पर्सनल केयर (BPC) कंपनी नायका का संचालन करने वाली एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने मंगलवार, 13 अगस्त को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान किया।

Q1FY25 में फाल्गुनी नायर के नेतृत्व वाली कंपनी का नेट प्रॉफिट 152 फीसदी बढ़कर 13.6 करोड़ रुपये हो गया, जो कि एक साल पहले की अवधि में 5.4 करोड़ रुपये था।

Nykaa का ऑपरेशन से रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़ा

शेयर बाजार को दी सूचना के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में नायका का ऑपरेशन से रेवेन्यू 23 फीसदी बढ़कर 1,746.11 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,421.82 करोड़ रुपये था। वहीं, तिमाही आधार पर, कंपनी ने Q4FY24 में 1,668 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 9 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

ब्यूटी सेगमेंट से Nykaa को मिली मजबूती

ग्रोथ की अगुवाई नायका के ब्यूटी सेगमेंट ने किया, जिसने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में रेवेन्यू में लगभग 23 फीसदी की वृद्धि के साथ 1,593.51 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की, जो एक साल पहले 1,298.36 करोड़ रुपये थी।

फैशन सेगमेंट का रेवेन्यू लगभग 21 फीसदी बढ़कर 148.6 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 122.45 करोड़ रुपये था।

Nykaa कॉस्मेटिक कंपनी डॉट एंड की में बढ़ा रही अपनी हिस्सेदारी

कंपनी डॉट एंड की (Dot & Key) में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है, जो पहले से ही उसके अधीन एक कॉस्मेटिक कंपनी है। एफएसएन ई-कॉमर्स के पास वर्तमान में कंपनी की 51 फीसदी हिस्सेदारी है, लेकिन वह फर्म के प्रमोटरों से अन्य 39 फीसदी का अधिग्रहण करेगी और 30 सितंबर, 2024 के अंत तक अपनी शेयरधारिता को 90 फीसदी तक बढ़ाएगी।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, नायका इस लेनदेन के लिए 265.3 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। डॉट एंड की कंपनी के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले ब्रांडों में से एक है और इसने FY24 में 198 करोड़ रुपये का रेवेन्यू अर्जित किया।

Also read: IRCTC Q1 results 2025: रेल कंपनी का 33 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा, 1,120 करोड़ रुपये हुआ रेवेन्यू, शेयरों के क्या हाल

कंपनी में निवेश जारी रखने की योजना- अद्वैत नायर

नायका के को-फाउंडर, नायका फैशन और ब्यूटी ब्रांड्स के सीईओ अद्वैत नायर ने कहा, “हम डॉट एंड की के साथ अपनी साझेदारी को और बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। डॉट एंड की, की सफलता की कहानी हमारी साझेदारी की सामूहिक शक्ति का प्रमाण है, जो यूनिक फॉर्मूलेशन, निरंतर इनोवेशन, ऊर्जा से भरे मार्केटिंग और समग्र वितरण में उत्कृष्टता को प्रेरित करती है। इस नए चरण में प्रवेश करते हुए, हम ब्रांड में (लोगों और प्रक्रियाओं के साथ) गहन निवेश जारी रखने की योजना बना रहे हैं।”

4 फीसदी से ज्यादा लुढ़का Nykaa का शेयर

आज के कारोबार में नायका का शेयर BSE पर, 4.04 फीसदी की गिरावट के साथ 186.60 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 6:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement