facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nykaa Q2 results: नेट प्रॉफिट 50% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 22% का इजाफा

Advertisement

Nykaa की कुल आय वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही (Q2FY24) में 22.49 फीसदी बढ़कर 1,515.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

Last Updated- November 06, 2023 | 5:43 PM IST
Nykaa Q2FY24 result: Net profit jumps 50% YoY to Rs 7.8 cr; revenue up 22%
Representative Image

Nykaa Q2 results: नाइका ने आज यानी सोमवार को वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर 2023 को समाप्त तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 50 फीसदी बढ़कर 7.8 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5.19 करोड़ रुपये था। हालांकि पिछली तिमाही के 5.42 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का नेट प्रॉफिट 43.91 फीसदी बढ़ा है।

ऑपरेशन से नाइका का रेवेन्यू 22.44 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही के दौरान ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू पिछले साल के 1,230.8 करोड़ रुपये के मुकाबले 22.44 फीसदी बढ़कर 1,507 करोड़ रुपये हो गया। पिछली तिमाही में, इसने ऑपरेशन से 1,421.8 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था। यह 5.99 फीसदी की बढ़ोतरी है।

Also read: Byju’s अमेरिकी यूनिट Epic को 400 मिलियन डॉलर में बेचने के लिए कर रहा बातचीत

नाइका की कुल आय 1,515.6 करोड़ रुपये हुई

कंपनी की कुल आय वित्त वर्ष 2024 की दूसरी तिमाही (Q2FY24) में 22.49 फीसदी बढ़कर 1,515.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,237.3 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कंपनी की कुल आय में 6.09 फीसदी का इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही (Q1FY24) में कुल आय 1,428.5 करोड़ रुपये थी।

नाइका के 6 अधिकारी दे चुके इस्तीफा

इस साल अप्रैल से, नाइका के मार्केंटिंग प्रमुख समेत छह अधिकारी इस्तीफा दे चुके हैं। इस्तीफा देने वालों में चीफ मार्केटिंग अधिकारी शालिनी राघवन शामिल हैं।

Also read: 110 डॉलर पहुंचा कच्चा तेल तो RBI को बढ़ानी पड़ सकती हैं ब्याज दरें: मॉर्गन स्टेनली

जिन अन्य लोगों ने पद छोड़ा है उनमें रिटेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (VP) किंग्शुक बसु; सुमंत कासलीवाल, फैशन इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष; बिजनेस-टू-बिजनेस बिक्री इकाई से आदित्य संधू; ई-कॉमर्स बिजनेस से वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन कटारिया और शांतनु प्रकाश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन और संचार) के नाम शामिल हैं।

नाइका का शेयर 6 नवंबर को 147.45 रुपये पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 6, 2023 | 5:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement