facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Nykaa Q4 Results: ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ने कमाए 1,668 करोड़ रुपये, 289 फीसदी बढ़ा नेट मुनाफा

Advertisement

Nykaa Q4 Results 2024: Nykaa ने FY23 में 5143.8 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था जबकि FY24 में यह बढ़कर 6385.6 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- May 22, 2024 | 5:24 PM IST
नायका ने डॉट एंड की में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 90 प्रतिशत की Nykaa increases its stake in Dot&Key to 90 percent

Nykaa Q4 Results 2024: भारत की फैशन एंड ई-कॉमर्स कंपनी नाइका (Nykaa) ने आज यानी 22 मई को वित्त वर्ष 24 की जनवरी-मार्च तिमाही के रिजल्ट्स जारी कर दिए हैं। एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट मुनाफा (consolidated net profit) 289.72 फीसदी बढ़कर 9.07 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2.27 करोड़ रुपये रहा था।

बढ़ा रेवेन्यू

Nykaa का Q4FY24 में ऑपरेशन से रेवेन्यू 28 फीसदी बढ़कर 1667.9 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि मे यह 1301.7 करोड़ रुपये रहा था।

टोटल इनकम और खर्च में भी इजाफा

कंपनी ने एक्सचेंजों को बताया कि चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 1675 करोड़ रुपये रही। Q4FY23 में यह 1311.4 करोड़ रुपये रही थी। इसी तरह कंपनी के कुल खर्च (Total Expense) में भी बढ़ोतरी देखी गई। Q4FY24 में कंपनी ने 1655 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि Q4FY23 में 1302.8 करोड़ रुपये का खर्च दर्ज किया था।

पूरे वित्त वर्ष में कैसी रही कंपनी की परफॉर्मेंस

पूरे वित्त वर्ष में भी कंपनी के नेट मुनाफे में 89.63 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। FY23 में कंपनी का नेट मुनाफा 20.9 करोड़ रुपये रहा था, जबकि FY24 में यह बढ़कर 39.74 करोड़ रुपये हो गया।

रेवेन्यू के स्तर को देखें तो कंपनी ने FY23 में 5143.8 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया था जबकि FY24 में यह बढ़कर 6385.6 करोड़ रुपये हो गया।

गौरतलब है कि कंपनी ने अप्रैल में कहा था कि उसका ब्यूटी ऐंड पर्सनल केयर (BPC) डिवीजन इंडस्ट्री में तेज रफ्तार से ग्रो कर रहा है। कंपनी ने यह बयान उस समय दिया था जब कंपनी को रिलायंस रिटेल की टीरा (Tira) और वॉलमार्ट (Walmart) के स्वामित्व वाली ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा (Myntra) सहित कई कंपनियों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा।

शेयरों में उछाल

शेयर बाजार में भी कंपनी के शेयरों में उछाल देखने को मिली। NSE पर आज Nykaa का शेयर प्राइस 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 179.20 रुपये पर बंद हुआ। इंड्रा डे ट्रेड के दौरान इसके शेयर 179.80 के हाई लेवल तक गए थे।

Advertisement
First Published - May 22, 2024 | 5:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement