facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oberoi Realty Q1 Results: जून तिमाही में मुनाफ़ा 82 प्रतिशत बढ़कर 584.51 करोड़ रुपये पर

Advertisement

ओबेरॉय रियल्टी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की कुल आमदनी जून तिमाही में 1,441.95 करोड़ रुपये रही।

Last Updated- July 20, 2024 | 2:31 PM IST
Q1 Results

रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड (Oberoi Realty limited) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 82 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 584.51 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने बताया कि लाभ में यह वृद्धि आमदनी बढ़ने से हुई है। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 321.64 करोड़ रुपये रहा था।

ओबेरॉय रियल्टी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी की कुल आमदनी जून तिमाही में 1,441.95 करोड़ रुपये रही थी, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 933.56 करोड़ रुपये थी।

ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) विकास ओबेरॉय ने कहा, “भारत सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। भारतीय रियल एस्टेट बाजार में विभिन्न क्षेत्रों में मजबूत मांग देखी गई है, जिससे पसंदीदा निवेश मार्ग के रूप में इसकी स्थिति मजबूत हुई है।”

Advertisement
First Published - July 20, 2024 | 2:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement