facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oberoi Realty Q2 results: नेट प्रॉफिट 43% बढ़कर 457 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Advertisement

जुलाई-सितंबर तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी की कुल आय बढ़कर 1,243.80 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले समान समय में यह 711.79 करोड़ रुपये थी।

Last Updated- October 28, 2023 | 2:55 PM IST
Real Estate

Oberoi Realty Q2 results: रियल एस्टेट कंपनी ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एकीकृत नेट प्रॉफिट 43 प्रतिशत बढ़कर 456.76 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा है कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 318.62 करोड़ रुपये रहा था।

जुलाई-सितंबर तिमाही में ओबेरॉय रियल्टी की कुल आय बढ़कर 1,243.80 करोड़ रुपये हो गई जबकि साल भर पहले समान समय में यह 711.79 करोड़ रुपये थी।

पहली छमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 778.42 करोड़ रुपये हो गया

लग्जरी आवासीय क्षेत्र में सक्रिय कंपनी का चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में नेट प्रॉफिट बढ़कर 778.42 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान तिमाही में यह 721.70 करोड़ रुपये था।

Also read: इस ऑटो एंसिलरी कंपनी का स्टॉक पिछले पांच महीनों में 142% उछला

अप्रैल-सितंबर, 2023 के दौरान कंपनी का कुल राजस्व बढ़कर 2,177.36 करोड़ रुपये हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में 1,646.60 करोड़ रुपये था।

ओबेरॉय रियल्टी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक विकास ओबेरॉय ने उम्मीद जताई कि रियल एस्टेट बाजार तेजी के सिलसिले को आगे भी जारी रखेगा क्योंकि घर खरीदने की चाहत और स्थापित ब्रांड की मांग लगातार बढ़ रही है।

Advertisement
First Published - October 28, 2023 | 2:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement