facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FY24Q3 में कमजोर बुकिंग के बाद ओबेरॉय रियल्टी पर दिखा दबाव

Advertisement

पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बावजूद मुंबई स्थित इस कंपनी का शेयर पिछले तीन महीनों के मुकाबले अभी भी 19 प्रतिशत ऊपर बना हुआ।

Last Updated- January 28, 2024 | 10:08 PM IST
Real Estate

वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में अनुमान से कमजोर परिचालन प्रदर्शन के बाद रियल्टी दिग्गज ओबेरॉय रियल्टी वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2025 के लिए बुकिंग अनुमानों में कमी की गई है। कंपनी के शेयर में नई पेशकशों से संभावित तेजी का असर पहले ही दिख चुका है।

हालांकि पिछले सप्ताह की बड़ी गिरावट के बावजूद मुंबई स्थित इस कंपनी का शेयर पिछले तीन महीनों के मुकाबले अभी भी 19 प्रतिशत ऊपर बना हुआ। शेयर की नकारात्मक धारणा के लिए अल्पावधि कारक है दिसंबर तिमाही में कमजोर बुकिंग मिलना।

कंपनी ने तीसरी तिमाही में 787 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की। हालांकि एक साल पहले की तिमाही के मुकाबले यह बुकिंग 25 प्रतिशत तक ज्यादा थी, लेकिन नई पेशकश के बावजूद तिमाही आधार पर 18 प्रतिशत कम थी।

ठाणे में नई परियोजना में 209 करोड़ रुपये की वैल्यू के साथ 116 फ्लैटों की बुकिंग दर्ज की गई, जबकि स्काई सिटी (बोरीवली) में 147 करोड़ रुपये के साथ 40 फ्लैटों की बुकिंग हुई। अन्य प्रमुख परियोजनाएं थीं एनिग्मा (मुलुंड) और एलीसियन (गोरेगांव)।

मुलुंड परियोजना में 143 करोड़ रुपये में 23 फ्लैटों की बिक्री हुई जबकि गोरेगांव परियोजना में 123 करोड़ रुपये मूल्य में 16 फ्लैटों की बिक्री हुई।

मोतीलाल ओसवाल रिसर्च के प्रितेश सेठ औ सौरभ गिल्डा का कहना है, ‘स्काई सिटी (बोरीवली) और 360 वेस्ट (वर्ली) में बिक्री घटने से कंपनी का संपूर्ण प्रदर्शन प्रभावित हुआ, क्योंकि वह ठाणे में नई पेशकश के बावजूद अपनी 900-1,000 करोड़ रुपये की सामान्य त्रैमासिक दर को बरकरार रखने में विफल रही।’

Advertisement
First Published - January 28, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement