facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ocior Energy गुजरात में करेगी 40,000 करोड़ रुपये का निवेश

Advertisement
Last Updated- February 28, 2023 | 8:15 AM IST
investment

गुजरात सरकार ने हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के उत्पादन के लिए 40,000 करोड़ रुपये के निवेश समझौते पर सोमवार को ओसियोर एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता किया।

राज्य सरकार की एक विज्ञप्ति में इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर की जानकारी दी गई। इसके अनुसार, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में यह समझौता हुआ।

इस समझौते के तहत ओसियोर एनर्जी गुजरात के कच्छ जिले में प्रतिवर्ष 10 लाख टन हरित हाइड्रोजन और अमोनिया का उत्पादन करने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यह परियोजना वर्ष 2030 तक दो चरणों में पूरी होगी।

इससे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से 10,400 रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। संयुक्त अरब अमीरात के आबूधाबी ग्लोबल मार्केट में शुरू हुई ओसियोर हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया के क्षेत्र की प्रमुख कंपनी है।

इसका लक्ष्य भारत, पश्चिम एशिया और उत्तरी अफ्रीका में चार गीगावाट क्षमता वाली हरित हाइड्रोजन और हरित अमोनिया परियोजनाओं का विकास करना है।

Advertisement
First Published - February 28, 2023 | 8:15 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement