facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oil India Q2 Results: दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 81% फिसलकर 325 करोड़ रुपये पर

Advertisement

तिमाही में कंपनी का कारोबार बढ़कर 5,913.31 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष करी समान तिमाही में 5,772.88 करोड़ रुपये था।

Last Updated- November 09, 2023 | 4:10 PM IST
Oil India limited

Oil India Q2 Results: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमेटिड (Oil India Profit) का कर दायित्व के लिए एकबारगी प्रावधान की वजह से चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 81 प्रतिशत घट गया।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 325.31 करोड़ रुपये रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,720.53 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

देश की दूसरी सबसे बड़ी सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस खोज व उत्पादक कंपनी ने माल एवं सेवा कर (GST) देनदारी के लिए 2,655.57 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। मार्च 2016 से जून 2017 की अवधि के लिए कंपनी से सेवा कर की मांग की गई है।

कंपनी से राज्य सरकारों को कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस पर भुगतान की गई रॉयल्टी पर कर की मांग की गई थी। तिमाही में कंपनी की कर पूर्व आय (EBITA) एक साल पहले के 2,743.03 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,197.74 करोड़ रुपये हो गई।

तिमाही में कंपनी का कारोबार बढ़कर 5,913.31 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष करी समान तिमाही में 5,772.88 करोड़ रुपये था।

कंपनी को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्रत्येक बैरल कच्चे तेल उत्पादन पर 86.86 डॉलर की प्राप्ति हुई, जबकि एक साल पहले समान तिमाही में कंपनी की प्राप्ति 100.59 डॉलर रही थी।

अप्रत्याशित लाभ कर का भुगतान करने के बाद कच्चे तेल से कंपनी की शुद्ध प्राप्ति 75.49 डॉलर प्रति बैरल रही। तिमाही के दौरान कंपनी का कच्चे तेल का उत्पादन 5.6 प्रतिशत बढ़कर 8.35 लाख टन हो गया। वहीं गैस उत्पादन घटकर 81 करोड़ घनमीटर रह गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 82.3 करोड़ घनमीटर था।

Advertisement
First Published - November 9, 2023 | 4:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement