facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Oil India 2040 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन के लिए 25,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी

Advertisement

रथ ने कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के बावजूद, भारत ने बांग्लादेश को डीजल निर्यात करना जारी रखा है और कारोबार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

Last Updated- September 15, 2024 | 8:51 AM IST
Oil India limited
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन रंजीत रथ ने शनिवार को कहा कि कंपनी 2040 तक शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य हासिल करने में मदद के लिए स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं में 25,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।

ओआईएल की शुद्ध शून्य योजना में गैस के जलने में कटौती और फंसे हुए गैस के व्यावसायीकरण के साथ-साथ नवीकरणीय बिजली उत्पादन क्षमता की स्थापना तथा हरित हाइड्रोजन, बायोगैस और इथेनॉल संयंत्रों का निर्माण शामिल है। रथ ने कहा कि बांग्लादेश में राजनीतिक अशांति के बावजूद, भारत ने बांग्लादेश को डीजल निर्यात करना जारी रखा है और कारोबार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है।

उन्होंने कहा कि असम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को डीजल निर्यात करती है।

रथ ने कहा, “इसमें कोई व्यवधान नहीं है।” नुमालीगढ़ रिफाइनरी ओआईएल की अनुषंगी कंपनी है और रथ रिफाइनरी के भी चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि सिलीगुड़ी (असम) से पार्वतीपुर (बांग्लादेश) पाइपलाइन के जरिए डीजल का निर्यात जारी है। यह पाइपलाइन भारत में 5.156 किलोमीटर से होकर गुजरती है, जबकि बांग्लादेश में यह 124.346 किलोमीटर से होकर गुजरती है।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि शुद्ध शून्य योजनाएं कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के उत्पादन को 2025-26 तक 90 लाख टन तेल और तेल समकक्ष गैस तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ-साथ चलेंगी, जो पिछले वित्त वर्ष (2023-24) में उत्पादित 65 लाख टन है। कंपनी अरुणाचल प्रदेश के खेतों से असम तक प्राकृतिक गैस लाने के लिए 80 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाने की भी योजना बना रही है, ताकि परिवहन और उद्योगों में प्रदूषणकारी तरल ईंधन की जगह ली जा सके। उन्होंने कहा, “शुद्ध शून्य लक्ष्य हासिल करने के लिए कई तरह की गतिविधियों की जरूरत होती है।”

उन्होंने कहा कि कंपनी ने असम में 640 मेगावाट और हिमाचल प्रदेश में 150 मेगावाट की सौर परियोजनाओं के लिए पहले ही योजना बना ली है। ओआईएल उन सरकारी स्वामित्व वाली कंपनियों में शामिल हो गई है जो 2070 तक भारत को शुद्ध शून्य उत्सर्जन हासिल करने में मदद करने के लिए अरबों डॉलर का निवेश कर रही हैं।

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) 2046 तक शुद्ध शून्य का लक्ष्य बना रही है, जबकि तेल और गैस उत्पादक ओएनजीसी ने 2038 तक इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए दो लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है।

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और गैस उपयोगिता कंपनी गेल (इंडिया) लिमिटेड ने भी अपने परिचालन से शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के लिए 2040 तक का लक्ष्य रखा है, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) 2046 तक ऐसा करना चाहती है।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 8:51 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement