facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ola Electric: IPO लाने की तैयारी में जुटी कंपनी, अगले हफ्ते सिंगापुर में निवेशकों से करेगी मुलाकात

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक की योजना वर्ष 2023 के अंत तक IPO की मदद से 60 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर के बीच पूंजी जुटाने की है।

Last Updated- June 10, 2023 | 9:52 AM IST
Ola IPO

ओला इलेक्ट्रिक 1 अरब डॉलर का IPO लाने के लिए कमर कस रही है। कंपनी अगले सप्ताह सिंगापुर और अमेरिका में निवेशकों के साथ अपनी नियोजित स्टॉक मार्केट लिस्टिंग पर बातचीत करेगी। IPO के लिए यह कंपनी की निवेशकों के साथ पहली बातचीत होगी। मामले की जानकारी रखने वाले दो सूत्रों के हवाले से रॉयटर्स ने यह जानकारी दी।

इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता ओला इलेक्ट्रिक की योजना वर्ष 2023 के अंत तक IPO की मदद से 60 करोड़ डॉलर से 1 अरब डॉलर के बीच पूंजी जुटाने की है। बता दें कि ओला को सॉफ्टबैंक और टेमासेक जैसे निवेशकों का समर्थन प्राप्त है।

IPO की पेशकश के लिए अभी काफी समय है, ऐसे में ओला भारत के EV बाजार की व्यावसायिक क्षमता को समझाने के लिए समय से पहले ही निवेशकों के साथ बैठकें कर रही है।

नाम न बताने की शर्त पर दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि ओला के संस्थापक और CEO भाविश अग्रवाल अगले दो हफ्तों में सिंगापुर, अमेरिका और ब्रिटेन की यात्रा करेंगे।

पहले सूत्र ने कहा कि अग्रवाल ने निवेशकों से मिलने की योजना बनाई है, जिसमें BlackRock, सिंगापुर के सॉवरेन वेल्थ फंड GIC और T Rowe Price जैसे म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

ओला इलेक्ट्रिक ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। BlackRock, GIC और T Rowe Price ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोधों का जवाब नहीं दिया। सूत्रों ने कहा कि ओला इलेक्ट्रिक IPO पर मंजूरी के लिए नियामकीय दस्तावेज अगस्त तक दाखिल कर सकती है।

Advertisement
First Published - June 10, 2023 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement