facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ola Electric की 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की योजना

Advertisement

ओला इलेक्ट्रिक 74,999 रुपये से लेकर 1,99,999 रुपये तक की कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर तथा मोटर साइकिल बेचती है।

Last Updated- September 26, 2024 | 6:50 PM IST
Ola Electric plans to set up 10,000 sales and service outlets by the end of 2025 Ola Electric की 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की योजना

ओला इलेक्ट्रिक ने छोटे शहरों तथा कस्बों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए 2025 के अंत तक 10,000 बिक्री व सेवा आउटलेट स्थापित करने की गुरुवार को घोषणा की। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता ने कहा कि उसने एक नेटवर्क साझेदार कार्यक्रम शुरू किया है। इसका उद्देश्य ईवी क्रांति को छोटे तथा मझोले शहरों में ले जाना है, जिसमें ऐसे शहरी क्षेत्र भी शामिल हैं जहां इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच अब भी कम है।

कंपनी ने बयान में कहा, इस पहल के तहत उसने समूचे भारत में अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए 625 साझेदारों को अपने साथ जोड़ा है। इस साल त्योहारों से पहले कंपनी 1,000 साझेदार जोड़ने की योजना बना रही है।

Also read: Spicejet: 3,000 करोड़ रुपये जुटाने के बाद एयरलाइन ने चुकाया कर्मचारियों का बकाया वेतन, क्यों आया था कंपनी पर संकट 

ओला इलेक्ट्रिक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक भाविश अग्रवाल ने कहा, ‘‘हमारा डी2सी (डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर) मॉडल सतत व्यावसायिक वृद्धि को आगे बढ़ाने में बेहद सफल रहा है। नेटवर्क साझेदार हमारे डी2सी नेटवर्क के लाभ को और बढ़ाएगा, क्योंकि इसके लिए भागीदारों से सीमित पूंजी निवेश की आवश्यकता होती है और इसे बहुत तेजी से बढ़ाया जा सकता है।’’

ओला इलेक्ट्रिक 74,999 रुपये से लेकर 1,99,999 रुपये तक की कीमत वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर तथा मोटर साइकिल बेचती है।

Advertisement
First Published - September 26, 2024 | 6:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement