facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फरवरी में Ola Electric ने दर्ज किए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन, IPO लाने की तैयारी में कंपनी

Advertisement

Ola Electric ने फरवरी में 35,000 पंजीकरण दर्ज किए हैं और 42 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ दोपहिया ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) श्रेणी में अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी है।

Last Updated- March 01, 2024 | 11:20 PM IST
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी का घाटा बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया Ola Electric Q1 Results: Loss of electric scooter manufacturing company increases to Rs 347 crore

आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी ओला इलेक्ट्रिक का कहना है कि उसने फरवरी में 35,000 पंजीकरण दर्ज किए हैं और 42 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ दोपहिया ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) श्रेणी में अपनी अग्रणी स्थिति बरकरार रखी है। सॉफ्टबैंक के निवेश वाली कंपनी ने इस महीने के दौरान अपना सर्वा​धिक मासिक पंजीकरण दर्ज किया और पिछले साल के इसी महीने की तुलना में लगभग 100 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले तीन महीनों में करीब 1,00,000 पंजीकरण दर्ज किए हैं। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में लगातार 30,000 से अधिक गाड़ियों का पंजीकरण हुआ। दिसंबर में कंपनी पहली ऐसी ईवी दोपहिया विनिर्माता बन गई, जिसने एक महीने में 30,000 वाहनों का पंजीकरण दर्ज किया। ओला इलेक्ट्रिक का मुकाबला एथर, बजाज, एम्पीयर, हीरो मोटोकॉर्प और टीवीएस मोटर कंपनी जैसी कंपनियों से है।

ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजिज प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य विपणन अधिकारी अंशुल खंडेलवाल ने कहा, ‘हमने अपने पंजीकरण और बाजार हिस्सेदारी में लगातार वृद्धि देखी है।’ उन्होंने कहा ‘हम सर्वोत्तम श्रेणी के उत्पादों और ईवी के मजबूत बुनियादी ढांचे के साथ बाजार में अपनी अग्रणी ​स्थिति कायम रखने के प्रति आश्वस्त हैं।’

एस1एक्स (4 किलोवॉट प्रति घंटा) की पेशकश के साथ ओला इलेक्ट्रिक ने अपने वाहनों का दायरा बढ़ाकर छह मॉडलों (एस1 प्रो, एस1 एयर, एस1एक्स प्लस, एस1 एक्स – 2 किलोवॉट प्रति घंटा, 3​ किलोवॉट प्रति घंटा, 4 किलोवॉट प्रति घंटा) कर लिया, जो अलग-अलग कीमत के हैं और ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं।

Advertisement
First Published - March 1, 2024 | 9:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement