facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इलेक्ट्रिक स्कूटर बिजनेस को बढ़ाने के लिए 300 मिलियन डॉलर जुटाएगी OLA इलेक्ट्रिक

Advertisement
Last Updated- March 22, 2023 | 12:26 PM IST
Ola Electric Q4 results

इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी OLA इलेक्ट्रिक भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने के लिए 300 मिलियन डॉलर यानी कि करीब 24 अरब रुपए जुटाने की योजना पर काम कर रही है। ये रकम ओला पश्चिम एशियाई और यूएस-आधारित वैश्विक निजी इक्विटी फंड से जुटाने की तैयारी कर रही है।

वहीं इस डील से जुड़े सूत्रों की मानें तो कंपनी के इस कदम से प्रमोटरों की कंपनी के शेयरों की हिस्सेदारी घटकर करीब 37-38 फीसदी रह जाएगी जो कि मौजूदा समय में 40 फीसदी है। बता दें कि कंपनी अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए ये फ्रेश राउंड फंडरेजिंग कर रही है। उम्मीद लगाई जा रही है कि ओला 300 मिलियन डॉलर की इस डील को जल्द ही पूरा कर लेगी।
पीटीआई की खबर के मुताबिक, कंपनी के इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ही कंपनी के इस फंड को मैनेज करेगा।

कंपनी के मौजूदा बिजनेस की बात करें तो मौजूदा समय में कंपनी का सालाना रेवेन्यू रन रेट करीब 1 बिलियन डॉलर है। ओला इलेक्ट्रिक ने एक ही साल में अपने ई-स्कूटर OLA S1 और OLA S1 Pro के डिलिवरी शुरू करके वॉल्यूम और रेवेन्यू में बढ़त बनाई है।

हाल ही में ओला इलेक्ट्रिक ने तमिलनाडु सरकार के साथ एक एमओयू भी साइन किया है। इस एमओयू के जरिए कंपनी ने दुनिया का सबसे बड़ा ईवी हब (EV Hub) बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण किया है। तमिलनाडु के कृष्णनगिरी में एक सिंगल लोकेशन ईवी हब बनाएगी। इसमें कंपनी का सेल फैक्टरी, फोर व्हीलर फैक्टरी और सप्लायर इकोसिस्टम को भी शामिल किया गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि 300 मिलियन डॉलर की इस डील के लिए ये समय इसलिए चुना गया है क्योंकि ओला इलेक्ट्रिक का इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (E2W) बिजनेस पहले ही एबिट्डा पॉजिटिव हो चुका है। मूल्यांकन प्रीमियम प्राप्त करने के लिए इसका लाभ उठाया जा सकता है।

कंपनी जुटाई गई राशि से दोपहिया प्लांट का विस्तार करेगी, जिसकी क्षमता 0.5 मिलियन से 1 मिलियन प्रति वर्ष है। यह ओला की बैटरी सेल फैक्ट्री को भी फंड करेगा, जिसे सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के तहत स्थापित किया जा रहा है।

बता दें, ओला ने जनवरी 2022 में टेकने प्राइवेट वेंचर्स, अल्पाइन ऑपर्च्युनिटी फंड और एडलवाइस सहित अन्य से 200 मिलियन डॉलर जुटाए थे। तब कंपनी की कीमत 5 अरब डॉलर आंकी गई थी।
20 प्रतिशत से अधिक की बाजार हिस्सेदारी के साथ, ओला इलेक्ट्रिक पहले से ही देश की सबसे बड़ी ई2डब्ल्यू कंपनी है और पहले ही 200,000 से अधिक ई-स्कूटर बेच चुकी है।

Advertisement
First Published - March 22, 2023 | 12:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement