facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OLA Q3 results: ओला का घाटा कम होकर 772 करोड़ रुपये हुआ, रेवेन्यू 48 प्रतिशत बढ़ा

Advertisement

OLA Q3 results : OLA ने बताया कि ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू FY23 में 48 प्रतिशत बढ़कर 2,481.35 करोड़ रुपये हो गया।

Last Updated- January 25, 2024 | 6:13 PM IST
ओला का घाटा कम होकर 772 करोड़ रुपये हुआ, रेवेन्यू 48 प्रतिशत बढ़ा , Ola FY23 results: Net loss narrows to Rs 772 cr, revenue from ops rises 48%

OLA Q3 results: कैब सर्विस देने वाली कंपनी ओला ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3FY24) के अपने नतीजों का ऐलान कर दिया है। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार कंपनी का शुद्ध घाटा बीते वित्त वर्ष (FY23) में कम होकर 772.25 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि (FY22) में यह 1,522.33 करोड़ रुपये रहा था।

ऑपरेशन से रेवेन्यू 48 प्रतिशत बढ़ा

कंपनी ने बताया कि ऑपरेशन से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू FY23 में 48 प्रतिशत बढ़कर 2,481.35 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 1,679.54 करोड़ रुपये था।

बता दें कि एएनआई टेक्नोलॉजीज ओला ब्रांड के तहत परिचालन करती है। एएनआई टेक्नोलॉजीज का एकल आधार पर घाटा वित्त वर्ष 2022-23 में घटकर 1,082.56 करोड़ रुपये रहा, जो 2021-22 में 3,082.42 करोड़ रुपये था।

Also read: Vedanta Q3 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 18 प्रतिशत घटा, मगर इस तिमाही में सबसे ज्यादा हुई कमाई

ओला को मिली 31,441 करोड़ रुपये की फंडिंग

एएनआई टेक्नोलॉजीज की परिचालन आय एकल आधार पर वित्त वर्ष 2022-23 में लगभग 58 प्रतिशत बढ़कर 2,134.94 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2021-22 में 1,350.03 करोड़ रुपये थी।

एएनआई टेक्नोलॉजीज का अब तक का समूह के स्तर पर कुल घाटा 31 मार्च, 2023 तक बढ़कर 20,223.45 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एकल आधार पर यह 19,649.27 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी को लगभग 31,441 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है।

(भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 6:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement