facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Festive Season Sale: त्योहारी बिक्री से ओला के स्कूटर को मिलेगी रफ्तार

Advertisement

Ola अगले साल किसी भी समय अपना आईपीओ लाने के लिए कुछ दिनों में सेबी को डीआरएचपी सौंप सकती है। उसका मौजूदा मूल्यांकन 5.5 अरब डॉलर है।

Last Updated- October 26, 2023 | 10:06 PM IST
Electric 2 Wheelers

त्योहारी बिक्री की मदद से ओला इलेक्ट्रिक ने गुरुवार को 200,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर पंजीकरण का आंकड़ा पार कर लिया। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की पेशकश शुरू होने के बाद से इतना बड़ा पंजीकरण आंकड़ा दर्ज करने वाली वह पहली कंपनी बन गई है।

वाहन डेटा के अनुसार कैलेंडर वर्ष 2022 में कंपनी ने 109,392 वाहनों का पंजीकरण दर्ज किया था और उद्योग अनुमानों से संकेत मिलता है कि वह इस साल का समापन करीब 2.5 वाहन पंजीकरण के साथ करेगी। यह कैलेंडर वर्ष 2022 के मुकाबले करीब 2.3 गुना अ​धिक है।

दो लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर पंजीकरण की पु​ष्टि करते हुए ओला के मुख्य विपणन अ​धिकारी अंशुल खंडेलवाल ने कहा कि यह बेहद कम समय में हासिल की गई एक बड़ी सफलता थी।

उन्होंने कहा, ‘यह आईसीई युग के अंत के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमें इस त्योहारी सीजन में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और अपनी बिक्री में और तेजी आएगी, जिससे यह साल अच्छा रहने की संभावना है।’

ओला अगले साल किसी भी समय अपना आईपीओ लाने के लिए कुछ दिनों में सेबी को डीआरएचपी सौंप सकती है। उसका मौजूदा मूल्यांकन 5.5 अरब डॉलर है। हालांकि खासकर टीवीएस से मिल रही प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। टीवीएस ऐसी अन्य एकमात्र दोपहिया कंपनी है जिसने मौजूदा कैलेंडर वर्ष में 1 लाख बिक्री का आंकड़ा पार किया है। कैलेंडर वर्ष 2022 में तीन बड़ी कंपनियों ने एक लाख बिक्री का आंकड़ा छुआ था। ओला 109,000 पंजीकरा के साथ इस क्रम में शीर्ष पर रही।

ओकीनावा 103,621 और हीरो इलेक्ट्रिक 100,000 के साथ दूसरे नंबर दो पर थीं। टीवीएस और एथर जैसी नई कंपनियों के लिए यह आंकड़ा 50,000 पंजीकरण जबकि बजाज ऑटो के लिए सिर्फ 25,000 रहा। हालांकि इस साल, ​स्थिति अलग रही। वाहन पंजीकरण के मामले में ओला शीर्ष पर बनी हुई है। लेकिन टीवीएस एक बड़ी चुनौती पेश करने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है और वह ऐसी अन्य एकमात्र कंपनी है जिसने 2023 में एक लाख का आंकड़ा पार किया।

Advertisement
First Published - October 26, 2023 | 10:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement