facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त, लॉजिस्टिक, ई-कॉमर्स का दायरा बढ़ाएगी Ola

Advertisement

Ola का लक्ष्य 1 अरब भारतीयों तक पहुंचना, एआई और इलेक्ट्रिफिकेशन पर फोकस

Last Updated- May 20, 2024 | 10:22 PM IST
OLA

ओला कैब्स की पैतृक कंपनी एएनआई टेक्नोलॉजीज एआई और क्लाउड समेत नई प्रौद्योगिकियों की मदद से एक ‘लाभकारी सहायक पारिस्थितिकी तंत्र’ का निर्माण करने पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार अगले कुछ महीनों में राइड-हेलिंग, फाइनैंशियल सेवाएं, लॉजिस्टिक्स और ई-कॉमर्स जैसे विभिन्न व्यवसायों का दायरा बढ़ाया जाएगा।

ओला की योजनाओं से अवगत एक व्यक्ति ने कहा, ‘वैश्विक रूप से राइड-हेलिंग उद्योग एआई जैसी नई प्रौद्योगिकियों की वजह से बड़े बदलाव से गुजर रहा है। कंपनी लाभकारी अलायड इकोसिस्टम तैयार करने की संभावना तलाश रही है, जिसमें राइड-हेलिंग, फाइनैंशियल सेवाएं और ई-कॉमर्स शामिल हैं।’

कंपनी का विजन 1 अरब भारतीयों को सेवा मुहैया कराना और संगठन में विकास एवं दक्षता को लगातार बढ़ावा देना है। इसके लिए कंपनी कई बदलावों से गुजर रही है। उसने एआई और अन्य तकनीक में कई बड़े निवेश किए हैं। ओला मोबिलिटी और राइड-हेलिंग में बदलाव लाने के लिए कई योजनाओं पर ध्यान दे रही है।

इनमें लॉयल्टी प्रोग्राम और लक्जरी कारों के साथ मल्टी-सिटी प्राइम प्लस अनुभव बढ़ाने के लिए प्रीमियमाईजेशन यानी महंगी पेशकशों पर जोर देना मुख्य रूप से शामिल है। कंपनी मोबिलिटी क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए विद्युतीकरण का लाभ उठा रही है। इसमें दोपहिया सेगमेंट में ज्यादा किफायती राइड की पेशकश, उद्योग के मुकाबले कम कीमत और भागीदारों को ज्यादा लाभ मुहैया कराना शामिल है।

वित्तीय सेवा अन्य बड़ा क्षेत्र है। इसमें बैंकों के साथ भागीदारियों और बेहतर बीमा एवं प्रक्रिया अनुभव के साथ ऐसेट फाइनैंस वर्टिकल पर ध्यान बढ़ाना शामिल है। ओला लॉजिस्टिक एवं ई-कॉमर्स सेवाओं का दायरा बढ़ाने पर भी ध्यान दे रही है। इसमें कंपनी के व्यापक ग्राहक आधार, वित्तीय सेवाओं की पेशकश, गिग-वर्कर प्लेटफॉर्म से जुड़ा मल्टी-वर्क मॉडल शामिल है।

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement