facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Omega Seiki बैटरी, पावरट्रेन मैन्युफैक्चरिंग के लिए 800 करोड़ रुपये के निवेश से लगाएगी दो प्लांट

Advertisement
Last Updated- January 29, 2023 | 12:05 PM IST
These five banks are giving up to 7% interest rate on savings account, see list

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी ओमेगा सेकी मोबिलिटी (Omega Seiki Mobility) ने अगले दो साल में बैटरी और पावरट्रेन विनिर्माण के लिए दो संयंत्र लगाने पर 800 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। कंपनी के संस्थापक एवं चेयरमैन उदय नारंग ने यह जानकारी दी। यह कंपनी ओमेगा समूह का हिस्सा है। कंपनी ने अमेरिकी कंपनी आईएम3एनवाई के साथ संयुक्त उद्यम का गठन किया है।

इससे यह अमेरिकी कंपनी की सेल प्रौद्योगिकी को भारत ला सकेगी और स्थानीय स्तर पर इसका विनिर्माण कर सकेगी।

इसके अलावा ओमेगा सेकी दक्षिण कोरियाई संयुक्त उद्यम भागीदार जेई संग की प्रौद्योगिकी पर सात केडब्ल्यू से 34 केडब्ल्यू के छह इलेक्ट्रिक वाहन पावरट्रेन का भी विनिर्माण करेगी। इसके जरिये कंपनी का इरादा पूरी तरह एकीकृत ओईएम (मूल उपकरण विनिर्माता) बनने का है।

नारंग ने पीटीआई-भाषा से कहा कि इन प्रौद्योगिकियों के जरिये ओमेगा सेकी को आपूर्ति श्रृंखला के महत्वपूर्ण हिस्सों पर नियंत्रण मिलेगा और यह उद्योग की एक बड़ी खिलाड़ी बन सकेगी।

निवेश के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम अगले दो साल में दो कारखाने लगाने पर 800 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। हम हरियाणा में पावरट्रेन संयंत्र लगाएंगे। बैटरी कारखाना महाराष्ट्र में लगाया जाएगा।’’

Advertisement
First Published - January 29, 2023 | 12:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement