facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

New Year की पूर्व-संध्या पर Zomato-Swiggy ने की डिलीवरी की बारिश, तोड़ डाले ऑर्डर के सारे रिकॉर्ड

Advertisement

स्विगी पर न्यू ईयर से पहले शाम को बिरयानी के 4.8 लाख से अधिक ऑर्डर मिले और प्रति मिनट 1,244 पकवान के ऑर्डर दिए गए।

Last Updated- January 01, 2024 | 5:01 PM IST
Swiggy Zomato Delivery Partners Strike

खानपान एवं जरूरत के सामान की ऑनलाइन बिक्री करने वाले Zomato, Blinkit और Swiggy जैसे मंचों पर आने वाले ऑर्डर में नए साल की पूर्व-संध्या पर बड़े पैमाने पर वृद्धि देखी गई।

तुरंत सामान की डिलीवरी करने वाले मंचों के शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर नए साल की पूर्व-संध्या पर मिले ऑर्डर के रुझानों के बारे में यह जानकारी दी।

Zomato के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) दीपिंदर गोयल ने अपने पोस्ट में कहा कि नए साल की पूर्व-संध्या पर उनके मंच को 2015-2020 के दौरान नव-वर्ष की पूर्व-संध्या पर संयुक्त रूप से मिले ऑर्डर जितने ऑर्डर मिले। गोयल ने इसे दिलचस्प आंकड़ा बताते हुए कहा कि जोमैटो भविष्य को लेकर उत्साहित है।

जोमैटो के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य आपूर्ति मंच ब्लिंकिट के सह-संस्थापक एवं सीईओ अलबिंदर ढींढसा ने एक पोस्ट में कहा कि इसे एक दिन में अबतक के सबसे अधिक ऑर्डर और प्रति मिनट ऑर्डर मिले।

स्विगी पर इस दौरान बिरयानी के 4.8 लाख से अधिक ऑर्डर मिले

ऑनलाइन आपूर्ति मंच Swiggy के सीईओ रोहित कपूर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘नववर्ष की पूर्व-संध्या ने स्विगी फूड एंड इंस्टामार्ट के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। टीम के साथ इससे ज्यादा खुशी नहीं हो सकती!’’

कपूर ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि स्विगी इंस्टामार्ट पर क्रिकेट विश्व कप फाइनल के दौरान मिले ऑर्डर को भी पीछे छोड़ दिया। कपूर ने कहा, ‘स्विगी इंस्टामार्ट पर ऑर्डर प्रति मिनट (ओपीएम) अब तक का सबसे अधिक है। यह विश्व कप फाइनल के दौरान हमारे पिछले उच्चतम स्तर से 1.6 गुना अधिक है।’’

Swiggy पर न्यू ईयर से पहले शाम को बिरयानी के 4.8 लाख से अधिक ऑर्डर मिले और प्रति मिनट 1,244 पकवान के ऑर्डर दिए गए।

Advertisement
First Published - January 1, 2024 | 5:01 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement