facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC कर रही रिन्यूबल और ग्रीन एनर्जी की ओर रुख, एक लाख करोड़ रुपये के निवेश से कार्बन उत्सर्जन में लाएगी कमी

Advertisement

देश की सबसे बड़ी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादक कंपनी ONGC ने कहा कि उसने कम कार्बन उत्सर्जन वाले ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की है

Last Updated- August 17, 2023 | 11:23 PM IST
Accelerate a real green transition in the country

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) कम कार्बन उत्सर्जन वाली कंपनी बनने की दिशा में तेजी से कदम उठा रही है। इसके तहत वह रिन्यूबल और ग्रीन हाइड्रोजन समेत पर्यावरण अनुकूल माने जाने वाले ऊर्जा क्षेत्र में इस दशक के अंत तक एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

देश की सबसे बड़ी कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस उत्पादक कंपनी ने कहा कि उसने कम कार्बन उत्सर्जन वाले ऊर्जा क्षेत्र में विस्तार को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार की है।

ONGC ने बयान में कहा, ‘कंपनी ने खुद को देश के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों के साथ जोड़ा है और वह 2030 तक कार्बन उत्सर्जन में एक अरब टन की कटौती करने और कार्बन गहनता 45 प्रतिशत तक कम करने के देश के लक्ष्य में योगदान दे रही है।’

इसमें कहा गया है कि कंपनी ने कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये विभिन्न उपायों को अपनाया है। इसके चलते पिछले कुछ साल में उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आई है।

बयान के अनुसार, ‘मुख्य कारोबार में पर्यावरणानुकूल गतिविधियों को अपनाकर कंपनी स्कोप-1 और स्कोप-2 उत्सर्जन में पिछले पांच साल में 17 प्रतिशत की कमी लाने में कामयाब हुई है। ONGC वित्त वर्ष 2022-23 में कार्बन उत्सर्जन में 2.66 प्रतिशत की कमी लाने में सफल हुई है।’

ग्रीन हाउस गैस प्रोटोकॉल कॉरपोरेट मानक के तहत किसी कंपनी के GHG उत्सर्जन को तीन ‘क्षेत्रों’ में वर्गीकृत किया गया है। स्कोप-1 उत्सर्जन कंपनी के स्वामित्व वाले स्रोतों से होने वाला उत्सर्जन है। वहीं स्कोप-2 खरीदी गयी ऊर्जा से जुड़े उत्सर्जन से संबंधित है। वहीं स्कोप-तीन के अंतर्गत अप्रत्यक्ष रूप से संबंधित सभी उत्सर्जन आते हैं।

बयान के अनुसार, ‘कार्बन उत्सर्जन में कमी लाने के लिये ओएनजीसी की हरित उपायों पर उल्लेखनीय रूप से खर्च बढ़ाने की योजना है। कंपनी का 2038 तक स्कोप-1 और स्कोप-2 के तहत शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन हासिल करने का लक्ष्य है।’

कंपनी ने कहा, ‘वह भारत में दो नए हरित ‘ओ2सी (ऑयल टू केमिकल) प्लांट स्थापित करने की योजना बना रही है।’

ONGC ने कहा, ‘कंपनी नवीकरणीय ऊर्जा और निम्न-कार्बन उत्सर्जन वाले क्षेत्रों में अवसरों के उपयोग के लिये रूपरेखा भी तैयार कर रही है। ONGC इस दशक के अंत तक अपने विभिन्न हरित उपायों पर लगभग एक लाख करोड़ रुपये का निवेश कर रही है और अपनी रिन्यूबल एनर्जी को 10 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1,000 मेगावाट) तक बढ़ाने की योजना बना रही है।’

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 6:09 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement