facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC का केजी बेसिन में तेल उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य, 5 कुएं जल्द होंगे चालू

Advertisement

तेल व प्राकृतिक गैस की खोज करने वाली इस कंपनी का वित्त वर्ष 25 (2024-25) की दूसरी छमाही में उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य है।

Last Updated- November 13, 2024 | 10:25 PM IST
OIl and Gas stocks

सरकारी कंपनी ओएनजीसी की योजना कृष्णा गोदावरी (केजी) बेसिन के गहरे पानी के ब्लॉक में पांच कुओं को शीघ्र खोलने की है। तेल व प्राकृतिक गैस की खोज करने वाली इस कंपनी का वित्त वर्ष 25 (2024-25) की दूसरी छमाही में उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य है। लिहाजा इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए कंपनी कुओं को खोलने में लगने वाला समय कम करेगी।

ओएनजीसी ने इस सप्ताह की शुरुआत में दूसरी तिमाही (जुलाई से सितंबर) के परिणामों की एक्सचेंज को दी गई जानकारी में बताया, ‘केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 ब्लॉक के गहरे पानी के तीन तेल कुएं 30 अक्टूबर, 2024 को खोले गए थे। इससे क्लस्टर दो के आठ खुले कुओं से तेल का उत्पादन बढ़कर प्रतिदिन करीब 25,000 बैरल हो रहा है। शेष पांच तेल कुएं शीघ्र खोले जाने की उम्मीद है।’

आंध्र प्रदेश के तट से 35 किलोमीटर दूर बंगाल की खाड़ी में इस ब्लॉक से उत्पादन जनवरी 2024 में शुरू हुआ। इस परियोजना से कुल अधिकतम गैस उत्पादन व तेल उत्पादन करीब 1 करोड़ मीट्रिक स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर प्रति दिन और तेल का उत्पादन प्रतिदिन 45,000 बैरल होने की उम्मीद है।

सूत्रों के मुताबिक खोजे गए तेल कुओं से शीघ्र तेल उत्पादन करने के इंतजाम किए गए हैं। कंपनी गैस उत्पादन में आई कमी और उत्पादन को दूर करने की योजना के तहत तेल उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी की योजना के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ओएनजीसी का सितंबर तिमाही में कच्चा तेल उत्पादन बीते वर्ष के इस तिमाही की तुलना में 0.7 फीसदी अधिक था। सूत्रों ने बताया कि वित्त वर्ष 25 में खोजे गए छह अधिसूचित कुओं में से एक से कमाई होने लगी है।

Advertisement
First Published - November 13, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement