facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC ने अरुणांगशु सरकार को नए ऊर्जा, पेट्रोरसायन कारोबार का निदेशक नियुक्त किया

Advertisement

ओएनजीसी ने शेयर बाजार को बताया कि अरुणांगशु सरकार को रणनीति और कॉरपोरेट मामलों के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

Last Updated- September 15, 2024 | 2:16 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) को अपने नए ऊर्जा, पेट्रोरसायन और कॉरपोरेट रणनीति विभाग के लिए नया निदेशक मिल गया है। यह कदम कंपनी में नयी जान फूंकने के लिए बोर्ड में किए जा रहे फेरबदल का हिस्सा है।

ओएनजीसी ने शेयर बाजार को बताया कि अरुणांगशु सरकार को रणनीति और कॉरपोरेट मामलों के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। इस पदोन्नति से पहले वह ओएनजीसी में समूह महाप्रबंधक (उत्पादन) थे।

उन्होंने ओएनजीसी की विदेशी निवेश इकाई ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) में महाप्रबंधक (रणनीति और कॉरपोरेट योजना) के रूप में भी काम किया है। दो साल पहले ओएनजीसी के बोर्ड का पुनर्गठन किया गया था।

निदेशक (रणनीति और कॉरपोरेट मामले) के नए पद के सृजन के अलावा, निदेशक-उत्पादन का पद बनाया गया। निदेशक उत्पादन और निदेशक रणनीति और कॉरपोरेट मामलों के पद के अलावा, ओएनजीसी में अन्य प्रमुख निदेशक पदों में अन्वेषण, वित्त, मानव संसाधन और तकनीकी एवं क्षेत्र सेवा प्रभाग शामिल हैं।

जुलाई, 2023 के एक कार्यालय आदेश के अनुसार, नए निदेशक (रणनीति और कॉरपोरेट मामले) संयुक्त उद्यमों, पेट्रोरसायन, नयी ऊर्जा (नवीकरणीय, हाइड्रोजन और कार्बन कैप्चर), कॉरपोरेट रणनीति, कॉरपोरेट विपणन और विधिक मामलों के प्रभारी होंगे।

Advertisement
First Published - September 15, 2024 | 2:16 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement