facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC ने तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए केजी फील्ड में कुआं खोला

Advertisement

इस साल जनवरी में, ओएनजीसी ने केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 या केजी-डी5 ब्लॉक से तेल का उत्पादन शुरू किया था।

Last Updated- August 25, 2024 | 9:49 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने रविवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी प्रमुख गहरे समुद्र की परियोजना का एक और कुआं खोला है। कंपनी ने कहा कि इससे उसे कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस साल जनवरी में, ओएनजीसी ने केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 या केजी-डी5 ब्लॉक से तेल का उत्पादन शुरू किया था। इसे रिफाइनरियों में पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन में परिवर्तित किया जाता है।

कंपनी ने रविवार को शेयर बाजार को बताया, ”24 अगस्त, 2024 को ओएनजीसी ने ब्लॉक केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 संकुल-2 परिसंपत्ति में अपने पांचवें तेल कुएं से उत्पादन शुरू करके एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया।”

सूचना में आगे कहा गया कि फ्लोटिंग उत्पादन, भंडारण और ऑफलोडिंग (एफपीएसओ) जलयान का लाभ उठाते हुए, ओएनजीसी ने संबद्ध गैस का परिवहन और बिक्री शुरू कर दी है। ओएनजीसी ने हालांकि यह नहीं बताया कि नया कुआं कितना उत्पादन कर रहा है। इसके साथ ही, कंपनी ने अपतटीय-से-तटीय टर्मिनल से अपनी गैस निर्यात लाइन को भी सफलतापूर्वक चालू कर दिया।

कंपनी ने कहा, ”इससे पहले जनवरी में, उसी परिसंपत्ति से तेल उत्पादन शुरू हुआ था, जिसमें 13 में से चार कुओं में पहले से ही प्रवाह हो रहा था। गैस उत्पादन भी आगे बढ़ रहा है और सात में तीन कुएं चालू हैं।”

केजी बेसिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के केजी-डी6 ब्लॉक के बगल में स्थित इस ब्लॉक में कई खोजें हैं, जिन्हें संकुल में जोड़ा गया है। आंध्र प्रदेश के तट से 35 किलोमीटर दूर 300-3,200 मीटर की गहराई में स्थित इस ब्लॉक में खोजों को संकुल-एक, दो और तीन में विभाजित किया गया है। संकुल दो में उत्पादन शुरू किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - August 25, 2024 | 2:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement