facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

ONGC Q2 Results: तेल कीमतों, उत्पादन में गिरावट के कारण ओएनजीसी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 20% घटा

ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि उसने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 10,216 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

Last Updated- November 11, 2023 | 4:11 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत घट गया। कंपनी ने बताया कि तेल की कीमतों और उत्पादन में गिरावट के कारण उसका मुनाफा घटा।

ओएनजीसी ने एक बयान में कहा कि उसने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में 10,216 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,826 करोड़ रुपये था।

ओएनजीसी के शुद्ध लाभ में लगातार दूसरी तिमाही के दौरान गिरावट हुई है। इससे पहले अप्रैल-जून तिमाही में उसका मुनाफा 34 फीसदी घटा था। ओएनजीसी ने नामांकन क्षेत्रों से उत्पादित प्रत्येक बैरल कच्चे तेल के लिए 84.84 अमेरिकी डॉलर कमाए।

यह भी पढ़ें : Tata Chemicals Q2 Result: कंपनी का शुद्ध लाभ 28% घटकर 495 करोड़ रुपये

ओएनजीसी की निदेशक (वित्त) पोमिला जसपाल ने कहा कि शुद्ध लाभ में गिरावट की मुख्य वजह तेल की कम कीमतें हैं। साथ ही तेल और गैस का उत्पादन पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा। हालांकि, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसमें सुधार होगा, क्योंकि कंपनी केजी बेसिन में एक तेल क्षेत्र का उत्पादन शुरू कर देगी।

कंपनी की कुल आय 8.2 प्रतिशत गिरकर 35,162 करोड़ रुपये रही। ओएनजीसी ने कहा कि कच्चे तेल का उत्पादन 1.9 प्रतिशत कम होकर 45.4 करोड़ टन रहा, जबकि गैस उत्पादन तीन प्रतिशत गिरकर 5.01 अरब क्यूबिक मीटर रहा।

First Published - November 11, 2023 | 4:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट