facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC Q4 results: मुनाफा 78% बढ़कर 11,526 करोड़ रुपये हुआ, लाभांश की भी घोषणा

Advertisement

ONGC Q4 results: बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 2.50 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह पहले घोषित 9.75 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है।

Last Updated- May 20, 2024 | 11:56 PM IST
ONGC

सरकारी तेल और गैस कंपनी ONGC को वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 78 फीसदी ज्यादा मुनाफा हुआ है। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 11,526.53 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में मुनाफा 6,478.23 करोड़ रुपये था। हालांकि, पिछली तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में मुनाफे में मामूली बढ़ोतरी ही देखी गई है।

कंपनी की कमाई में भी मामूली बढ़ोतरी हुई है। इस तिमाही में कंपनी की आय 1.66 लाख करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में आय 1.64 लाख करोड़ रुपये थी।

बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 2.50 रुपये के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। यह पहले घोषित 9.75 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त है। कुल मिलाकर लाभांश 3145 करोड़ रुपये होगा जो प्रति शेयर 12.25 रुपये के बराबर होगा।

 

Advertisement
First Published - May 20, 2024 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement