facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ONGC कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी बहु-विलंबित परियोजना से तेल उत्पादन करेगी शुरू

Advertisement

क्लस्टर-2 से तेल उत्पादन नवंबर 2021 तक शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन वैश्विक महामारी के कारण इसमें देरी हुई।

Last Updated- November 13, 2023 | 2:04 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition
Representative Image

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) इस महीने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी बहु-विलंबित गहरी समुद्री परियोजना से तेल उत्पादन शुरू कर देगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा।

ओएनजीसी के निदेशक (उत्पादन) पंकज कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हमारी योजना इस महीने केजी-डीब्ल्यूएन-98/2 ब्लॉक में क्लस्टर-2 परियोजना से उत्पादन शुरू करने और धीरे-धीरे बढ़ाने की है।’’

क्लस्टर-2 से तेल उत्पादन नवंबर 2021 तक शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन वैश्विक महामारी के कारण इसमें देरी हुई। कुमार ने कहा कि ओएनजीसी की योजना शुरुआत में तीन से चार कुओं से उत्पादन शुरू करने और धीरे-धीरे अन्य को जोड़ने की है। उन्होंने कहा, ‘‘ शुरुआती उत्पादन 8,000 से 9,000 बैरल प्रति दिन हो सकता है।’’

कुमार ने कहा कि ओएनजीसी कच्चे तेल की पहली खेप अनुषंगी कंपनी मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) को भेजेगी। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की जांच की जाएगी और पैदावार के जरिए उसका ‘ग्रेड’ तथा कीमत निर्धारित की जाएगी।

Advertisement
First Published - November 13, 2023 | 2:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement