facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC एक लाख करोड़ रुपये के निवेश से स्थापित करेगी दो पेट्रोकेमिकल प्लांट

Advertisement

ONGC की दो अलग-अलग राज्यों में दो परियोजनाओं में 2028 या 2030 तक 10,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।

Last Updated- November 15, 2023 | 6:54 PM IST
ONGC to import ethane to make up for changed Qatar LNG composition

भारत की शीर्ष तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) की दो पेट्रोकेमिकल प्लांट स्थापित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है। इन प्लांटों में कच्चे तेल को सीधे उच्च गुणवत्ता वाले रासायनिक उत्पादों में बदला जाएगा। कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ONGC जैसी कंपनियां समुद्र के नीचे और भूमिगत जलाशयों से कच्चा तेल निकालती हैं, जो ऊर्जा का एक प्राथमिक स्रोत है। इसे तेल रिफाइनरियों में पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) में बदला जाता है। चूंकि दुनिया जीवाश्म ईंधन से दूर जाने की सोच रही है, इसलिए कंपनियां कच्चे तेल का उपयोग करने के नए रास्ते तलाश रही हैं। पेट्रोकेमिकल कच्चे तेल से मिलने वाला रासायनिक उत्पाद हैं और इनका इस्तेमाल डिटर्जेंट, फाइबर (पॉलिएस्टर, नायलॉन, ऐक्रेलिक आदि), पॉलिथीन और प्लास्टिक बनाने के लिए किया जाता है।

ONGC के दूसरी तिमाही के नतीजों पर आयोजित एक निवेशक वार्ता के दौरान कंपनी की निदेशक (वित्त) पोमिला जसपाल ने कहा कि अलग तेल-से-रसायन (ओ2सी) परियोजनाएं बनाने पर विचार किया जा रहा है।

हालांकि, उन्होंने इस बारे में अधिक विवरण नहीं दिया। इस दौरान ONGC के कार्यकारी निदेशक और संयुक्त उद्यम एवं कारोबार विकास प्रमुख डी अधिकारी ने कहा, ‘‘हमारी दो अलग-अलग राज्यों में दो परियोजनाओं में 2028 या 2030 तक 1,00,000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना है।’’

उन्होंने कहा कि पेट्रोकेमिकल क्षमता को 2030 तक 85-90 लाख टन तक बढ़ाने की योजना है।

Advertisement
First Published - November 15, 2023 | 4:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement