facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ONGC केजी ब्लॉक से मई में कच्चे तेल का प्रोडक्शन शुरू करेगी, गैस का उत्पादन अगले साल से

Advertisement
Last Updated- March 29, 2023 | 4:30 PM IST
Oil

सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के कृष्णा-गोदावरी बेसिन की केजी-डी5 परियोजना से कच्चे तेल का उत्पादन इस साल मई में शुरू होने की उम्मीद है।

वहीं क्षेत्र से गैस उत्पादन एक साल बाद शुरू होगा। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओएनजीसी केजी-डीब्ल्यूएन-98/2 ब्लॉक के क्लस्टर-दो क्षेत्र से उत्पादन जून, 2019 में ही शुरू करने वाली थी, जबकि कच्चे तेल का उत्पादन मार्च, 2020 से शुरू होना था। ओएनजीसी के निदेशक (उत्पादन) पंकज कुमार ने कहा कि कृष्णा गोदावरी बेसिन में स्थित इस परियोजना के लिए एक उत्पादन इकाई (एफपीएसओ) पहले ही स्थापित की जा चुकी है। इसका इस्तेमाल कच्चे तेल के उत्पादन के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हमारा अनुमान है कि यहां से तेल उत्पादन मई में शुरू हो जाना चाहिए।’

कंपनी को पहले तेल उत्पादन की शुरुआत नवंबर 2021 में करनी थी। इसे टालकर 2022 की तीसरी तिमाही और अब मई, 2023 किया गया है। वहीं गैस उत्पादन का लक्ष्य पहले, मई 2021, फिर मई, 2023 और अब मई, 2024 किया गया है।

कंपनी का कहना है कि कोविड महामारी के कारण अनुबंध एवं आपूर्ति संबंधी अड़चनों से यह लक्ष्य समय पर हासिल नहीं किया जा सका। इस ब्लॉक से वर्तमान में प्रतिदिन 17 लाख मानक घनमीटर गैस का उत्पादन हो रहा है।

कुमार ने कहा, ‘‘हम शुरुआत में 10,000 से 12,000 बैरल प्रतिदिन का उत्पादन करेंगे और दो-तीन माह में इसे बढ़ाकर प्रतिदिन 45,000 बैरल किए जाने की उम्मीद है।’’

उन्होंने कहा कि इस ब्लॉक से सीमित मात्रा में गैस भी निकल रही है लेकिन वास्तविक रूप से गैस उत्पादन मई, 2024 में ही शुरू हो पाएगा। उस समय इस ब्लॉक से प्रतिदिन 70-80 लाख घन मीटर गैस का उत्पादन होने की उम्मीद है।

कुमार ने कहा कि कंपनी को अगले वित्त वर्ष 2023-24 में कच्चे तेल के उत्पादन में गिरावट को रोकने की उम्मीद है, जबकि प्राकृतिक गैस के उत्पादन में वृद्धि की संभावना है।

Advertisement
First Published - March 29, 2023 | 4:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement