facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

फुटवियर मेकर Bata India और Adidas के बीच पार्टनरशिप को लेकर चल रही बातचीत: रिपोर्ट

Advertisement

Bata India के देश भर में 2,050 से अधिक स्टोर हैं।

Last Updated- August 17, 2023 | 1:24 PM IST
Bata India-Adidas Deal: Footwear maker Bata India in partnership talks with Adidas: Report

Bata India-Adidas Deal: फुटवियर दिग्गज बाटा (Bata), एडिडास (Adidas) के साथ हाथ मिला सकती हैं। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। इस रिपोर्ट के मुताबिक, CNBC-TV18 ने गुरुवार को सूत्रों के हवाले से बताया कि बाटा इंडिया एक रणनीतिक साझेदारी के लिए स्पोर्ट्सवियर दिग्गज एडिडास के साथ बातचीत कर रही है।

रिपोर्ट के मुताबिक, बाटा, जिसके पास हश पपीज़ और स्कॉल जैसे ब्रांड हैं, भारतीय बाजार के लिए एडिडास के साथ गठजोड़ करने की संभावना है।

बाटा इंडिया के देश भर में 2,050 से अधिक स्टोर

नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड स्थित बाटा बीएन (Bata BN) की फ्लैगशिप कंपनी बाटा इंडिया के देश भर में 2,050 से अधिक स्टोर हैं।

CNBC-TV18 ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि एडिडास के साथ बातचीत एडवांस स्टेज के साथ अंतिम चरण में होने की संभावना है।

Also read: Adani Power के शेयर 3 फीसदी से अधिक चढ़े, GQG के निवेश का असर

यह रिपोर्ट तब आई जब गुरुग्राम स्थित निर्माता ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में उल्लेख किया कि उसने युवाओं के कपड़ों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपने ‘स्नीकर’ जूतों की रेंज को अपने 500 से अधिक स्टोरों तक विस्तारित किया है।

एडिडास और बाटा इंडिया ने टिप्पणी के लिए रॉयटर्स के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया।

Advertisement
First Published - August 17, 2023 | 1:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement