facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेडलाइन से दो दिन पहले तक, महज एक तिहाई कंपनियों ने फाइल किए फाइनैंशियल स्टेटमेंट्स

Advertisement

31 जनवरी, 2023 तक कंपनी ऐक्ट के तहत रजिस्टर्ड कंपनियों की कुल संख्या 24,61,937 थी। इनमें से 15,17,008 एक्टिव कंपनियां थीं।

Last Updated- October 29, 2023 | 3:35 PM IST
Two days before the deadline, one-third companies file financial statements.

भारत में कंपनी ऐक्ट के तहत रजिस्टर्ड कंपनियों के फाइनैंशियल स्टेटमेंट्स दाखिल करने की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर यानी आज है। इस बीच, रविवार को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA ) ने आंकड़े जारी कर बताया कि 27 अक्टूबर तक कुल एक्टिव कंपनियों में से लगभग 30 प्रतिशत कंपनियों ने ही अपने वित्तीय विवरण (फाइैनंशियल स्टेटमेंट्स) दाखिल किए थे और बहुत कम कंपनियों ने ही अपने पिछले वित्तीय वर्ष के वार्षिक रिटर्न (annual returns) की सबमिट किए थे।

MCA ने सभी शेयरहोल्डर्स से इन दोनों रिटर्न को समय पर फाइल करने और 29 अक्टूबर को समाप्त होने वाली आखिरी तारीख का इंतजार न करने के लिए कहा है। पिछले साल भी, MCA ने MCA पोर्टल पर अधिक बोझ से बचने के लिए शेयरहोल्डर्स से इसी तरह की रिक्वेस्ट की थी।

देना होगा जुर्माना

29 अक्टूबर के बाद फाइल करने वालों को प्रत्येक दिन की देरी के लिए 100 रुपये का जुर्माना देना होगा।

MCA डेटा से पता चला है कि वित्त वर्ष 2023-24 (FY24) के दौरान, 27 अक्टूबर 2023 तक, 3.86 लाख फाइनैंशियल स्टेटमेंट्स और 2.08 लाख एनुअल रिटर्न फाइल किए गए हैं, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि के दौरान 2.28 लाख फाइनैंशियल स्टेटमेंट्स और 1.44 लाख एनुअल रिटर्न फाइल किए गए थे।

वर्जन 2 पर फाइल होंगे फाइनैंशियल स्टेटमेंट

कंपनियां एनुअल रिटर्न और फाइनैंशियल स्टेटमेंट दोनों नए वर्जन 3 के बजाय वर्जन 2 पर फाइल कर सकती हैं। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा, ‘हम इन दोनों फाइलिंग को वहां ले जाने से पहले नए वर्जन 3 को स्टेबलाइज करना चाहते हैं।’

हालांकि, लिमिटेड लाइबिलिटी पार्टनरशिप, दो रिटर्न दाखिल करने के लिए MCA पोर्टल के वर्जन 3 का उपयोग कर सकती है।

भारत में हैं कुल 24,61,937 रजिस्टर्ड कंपनियां

31 जनवरी, 2023 तक कंपनी ऐक्ट के तहत रजिस्टर्ड कंपनियों की कुल संख्या 24,61,937 थी। इनमें से 15,17,008 एक्टिव कंपनियां थीं। MCA के समाचार पत्र में कहा गया है कि इनमें 2,58,850 कंपनियां ऐसी शामिल थीं, जिन्हें पिछले 18 महीनों, अगस्त के भीतर शामिल किया गया था।

Advertisement
First Published - October 29, 2023 | 3:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement