facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मुश्किल में OpenAI और Microsoft! न्यूयॉर्क टाइम्स ने दोनों पर दायर किया मुकदमा

Advertisement

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने अखबार के कई आर्टिकल्स को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया है।

Last Updated- December 28, 2023 | 11:59 AM IST
NCLT OKs ICICI Securities delisting

Microsoft-New York Times Case: OpenAI और Microsoft पर अमेरिका के एक अखबार एजेंसी न्यूयॉर्क टाइम्स ने मुकदमा कर दिया है। इससे दोनों कंपनियों पर मुश्किल आ सकती है। बता दें, न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट पर आरोप लगाया है कि कंपनी ने अखबार के कई आर्टिकल्स को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया है। कंपनी ने आरोप लगाया है कि ओपन एआई और माइक्रोसॉफ्ट ने अपने चैटबॉट के ट्रेनिंग प्रोसेस में इन आर्टिकल्स का इस्तेमाल किया है। टाइम्स ने आरोप लगाया है कि इसके लिए उनके लाखों आर्टिकल्स का बिना इजाजत इस्तेमाल किया गया है।

इस मामले में The Times ने कहा है कि वो अमेरिका का पहला प्रमुख मीडिया है, OpenAI और माइक्रोसॉफ्ट पर कॉपीराइट मुद्दों को लेकर मुकदमा दायर किया है।

बता दें, Open AI में माइक्रोसॉफ्ट का निवेश हैं, वहीं Open AI आज के समय में प्रचलिच AI टूल ChatGPT बनाने वाली कंपनी है। गौरतलब है कि न्यूयॉर्क टाइम्स के अलावा लेखकों और अन्य लोगों ने भी मुआवजे के बिना अपने ऑनलाइन कॉन्टेंट की AI सर्विसेज द्वारा स्क्रैपिंग या डेटा के ऑटोमेटिक कलेक्शन को सीमित करने के लिए मुकदमा दायर किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने मामला मैनहैटन फेडरल कोर्ट में दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें: Infosys को लगा बड़ा झटका, ग्लोबल क्लाइंट ने रद्द की इतने अरब डॉलर की डील

फ्री में रीडर्स को मिली अखबार के आर्टिकल

मैनहैटन फेडरल कोर्ट में दर्ज की गई अपनी शिकायत में अखबार ने द टाइम्स के वो कॉन्टेंट जो कि अच्छे-खासे इनवेस्टमेंट वाला था उसे Open AI ने फ्री में अन्य माध्यमों के जरिए उपलब्ध कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है।

OpenAI और Microsoft ने क्या दिया जवाब

वहीं इस पूरे मामले में प्रतिक्रिया देते हुए OpenAI और Microsoft ने कहा कि AI प्रोडक्ट्स को प्रशिक्षित करने के लिए कॉपीराइट वाले काम का इस्तेमाल ‘फेयर यूज’ के बराबर है। The Times का कहना है कि मुकदमे को टालने और वादी और प्रतिवादी दोनों के फायदे वाले वैल्यू एक्सचेंज को लेकर बातचीत नाकाम रही।

यह भी पढ़ें: Ratan Tata: 86 साल के हुए भारत के रत्न Ratan Tata, जानिए उनके बारे में 10 रोचक बातें

Advertisement
First Published - December 28, 2023 | 11:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement