facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

OpenAI भारत में मजबूत करेगी अपनी पैठ, नई दिल्ली में पहला ऑफिस खोलने की तैयारी

Advertisement

OpenAI की India में टैलेंट हायरिंग शुरू

Last Updated- August 22, 2025 | 11:12 AM IST
OpenAI Atlas Browser
इसी हफ्ते OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go पेश किया। (File Image)

OpenAI office in India: चैटजीपीटी (ChatGPT) की पेरेंट कंपनी ओपनएआई (OpenAI) इस साल के अंत तक भारत में अपना पहला ऑफिस नई दिल्ली में खोलने की तैयारी कर रही है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कदम कंपनी के दूसरे सबसे बड़े यूजर बेस वाले बाजार भारत में अपनी मौजूदगी और गहरी करने की दिशा में उठाया जा रहा है।

टैलेंट हायरिंग शुरू

माइक्रोसॉफ्ट बैक्ड इस कंपनी ने भारत में अपनी लोकल टीम बनाने के लिए टैलेंट हायर करना भी शुरू कर दिया है। भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी के लिए अहम बाजार माना जाता है। इसी हफ्ते OpenAI ने भारत में अपनी सबसे सस्ती मासिक योजना $4.60 (करीब ₹383) में लॉन्च की है।

भारत में लोकल टीम बनाना जरूरी कदम

रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा, “भारत में पहला ऑफिस खोलना और लोकल टीम बनाना हमारे लिए एक अहम पहला कदम है। यह हमारी इस प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि हम पूरे देश में एडवांस्ड AI को और सुलभ बनाएं और भारत के लिए, भारत के साथ मिलकर AI का निर्माण करें।”

यह भी पढ़ें: क्या ChatGPT हमें और स्मार्ट बना रहा है या हमारी सोचने की क्षमता को कमजोर कर रहा है?

भारत, ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा बाजार

मौजूदा समय में भारत ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी के सीईओ ऑल्टमैन के मुताबिक, तेजी से बढ़ते यूजर बेस के चलते जल्द ही यह कंपनी का सबसे बड़ा मार्केट बन सकता है। भारत में ChatGPT का इस्तेमाल जिस तरह शिक्षा, कारोबार और नई कंपनियों की शुरुआत में किया जा रहा है, वह काबिले-तारीफ है।

इससे पहले, इस साल फरवरी में ऑल्टमैन ने भारत दौरे के दौरान बताया था कि 2024 में देश में ChatGPT यूजर्स की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। वहीं, मई 2024 में ओपनएआई ने घोषणा की थी कि ChatGPT Enterprise, ChatGPT Edu और OpenAI API से जुड़े भारतीय यूजर्स का डेटा देश के भीतर ही स्टोर किया जाएगा। इसका मकसद भारतीय कंपनियों को डेटा संप्रभुता (Data Sovereignty) से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में मदद करना है।

भारतीय यूजर्स के लिए ChatGPT Go प्लान

इसी हफ्ते OpenAI ने भारतीय यूजर्स के लिए नया सब्सक्रिप्शन प्लान ChatGPT Go पेश किया। इसकी कीमत केवल ₹399 प्रति महीना रखी गई है। इस प्लान में यूजर्स को ज्यादा मैसेज लिमिट, इमेज जनरेशन, फाइल अपलोडिंग और चैट मेमोरी जैसी सुविधाएं मिलेंगी। खास बात यह है कि ये सभी फीचर कंपनी के नए मॉडल GPT-5 पर आधारित होंगे और भारतीय भाषाओं के लिए बेहतर सपोर्ट भी देंगे। भुगतान की सुविधा यूपीआई (UPI) के जरिए उपलब्ध कराई गई है।

फिलहाल भारत में यूजर्स को ChatGPT Plus (₹1,999 प्रति माह) और ChatGPT Pro (₹19,900 प्रति माह) का विकल्प मिलता है। ऐसे में नया ChatGPT Go इनकी तुलना में काफी किफायती साबित होगा।

Advertisement
First Published - August 22, 2025 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement