facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

OpenAI के हटाए गए सीईओ Sam Altman की कंपनी में दुबारा वापसी

Advertisement

कंपनी की ओर से गत शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया था, ‘‘ ओपन एआई का नेतृत्व करने की आल्टमैन की क्षमता पर अब बोर्ड को भरोसा नहीं है।’’

Last Updated- November 22, 2023 | 7:47 PM IST
Sam Altman

आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (AI) पर आधारित मंच चैटजीपीटी (chatgpt) का निर्माण करने वाली कंपनी ओपन एआई ने कहा है कि अपदस्थ किए गए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सैम ऑल्टमैन कंपनी में वापस लौट रहे हैं। कंपनी ने पिछले सप्ताह उन्हें निकालने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था।

सैन फ्रांसिस्को स्थित कंपनी की ओर से मंगलवार देर रात जारी बयान में कहा गया है ‘‘ हम सैम ऑल्टमैन को नए प्रारंभिक बोर्ड के जरिये सीईओ के रूप में ओपन एआई में वापस लाने के लिए सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर पहुंच गए हैं।’’

निदेशक मंडल का नेतृत्व सेल्सफोर्स के पूर्व सह-सीईओ ब्रेट टेलर करेंगे, जिन्होंने पिछले साल एलन मस्क द्वारा अधिग्रहण से पहले ट्विटर के निदेशक मंडल की अध्यक्षता भी की थी। यह निदेशक मंडल उस बोर्ड की जगह लेगा जिसने पिछले सप्ताह ऑल्टमैन को निकाला था।

पूर्व अमेरिकी वित्त मंत्री लैरी समर्स और क्वोरा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एडम डी’एंजेलो भी इसमें शामिल होंगे। ओपन एआई के पिछले निदेशक मंडल में भी डी’एंजेलो शामिल थे। उस बोर्ड ने ऑल्टमैन को निकालने के स्पष्ट कारण बताने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद सप्ताहांत तक कंपनी में आंतरिक संघर्ष उत्पन्न हो गया और स्टार्टअप के निवेशकों पर बाहरी दबाव बढ़ गया। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है कि नवनियुक्त सदस्यों के साथ बोर्ड का ढांचा बदलेगा या नहीं।

कंपनी की ओर से गत शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया था, ‘‘ ओपन एआई का नेतृत्व करने की आल्टमैन की क्षमता पर अब बोर्ड को भरोसा नहीं है।’’ ओपन एआई की मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती को तत्काल प्रभाव से अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया था।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 7:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement