facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

WHO की सॉफ्ट ड्रिंक्स पर टैक्स बढ़ाने की सलाह का विरोध

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 11:18 PM IST
Sectors to Watch

सॉफ्ट ड्रिंक्स की कंपनियों ने अपने उत्पादों पर कर-प्रेरित मूल्य वृद्धि के सुझाव का विरोध किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कुछ हफ्ते पहले जारी दिशानिर्देशों के प्रारूप में सरकारों से कहा था कि सॉफ्ट ड्रिंक्स की खपत कम करने और ‘स्वास्थ्यवर्धक आहार’ को बढ़ावा देने के लिए इस उत्पाद पर कर-प्रेरित मूल्य वृद्धि की जाए।

दिशानिर्देश ‘स्वस्थ आहार को बढ़ावा देने के लिए राजकोषीय नीतियों’ में उत्पादों की पहचान की गई है। इन उत्पादों में मिठास रहित कार्बोनेटेड शीतल पेय, कार्बोनेटेड फलों और सब्जियों के जूस, सुगंधित पानी, एनर्जी व सॉफ्ट ड्रिंक्स, रेडी-टू-ड्रिंक कॉफी व चाय और सुगंधित दूध व दूध से बने हुए ड्रिंक्स शामिल हैं। इस सूची में सेहत के लिए नुकसानदायक उत्पादों की सूची भी है। इनमें हाई सेचुरेटिड फैट्स, ट्रांस फैट्स, फ्री शुगर और नमक युक्त उत्पाद हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार चीनी पर आधारित मीठे शीतल पेयों (एसएसबी) पर 10 फीसदी कर-प्रेरित मूल्य वृद्धि करने से इसकी बिक्री में 16 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। यह दर उपभोक्ता तक लागू होने पर खरीदार को 82 फीसदी भुगतान करना पड़ेगा।

इंडियन बेवरेज एसोसिएशन के महासचिव जेपी मीणा ने कहा,’यह सुझाव (कर बढ़ाने से खपत कम होने का अनुमान लगाना) भारत और किसी भी देश के लिए सफल नहीं रहा है। हमें ग्रेडिड कर प्रणाली की जरूरत है।’

कंपनियां अभी इन उत्पादों पर जीएसटी को घटाकर 18 फीसदी करने की मांग कर रही हैं। ऐसे समय में कुछ बेवरेज कंपनियों को चिंता है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों की आड़ में सरकार कारबोनेटिड ड्रिंक्स पर कर और बढ़ा सकती है।

उद्योग के अनुमान के अनुसार कारबोनेटिड ड्रिंक्स में कोला और गैर कोला की बिक्री के लिहाज से 2022 शानदार साल रहा और बिक्री 7.0 अरब लीटर से 7.25 अरब लीटर के आंकड़े को छू गई।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement