facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ऑर्क्सा एनर्जीज ने नई इलेक्ट्रिक बाइक पेश करने से पहले शुरू किया नया प्लांट

Advertisement

यह घोषणा कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मैंटीस की पेशकश से पहले की गई है

Last Updated- June 23, 2023 | 11:19 PM IST
Orxa Energies inaugurates new facility ahead of electric bike launch
Orxa Energies

बेंगलूरु की ईवी कंपनी ऑर्क्सा एनर्जीज (Orxa Energies) ने गुरुवार को बेंगलूरु में नए प्लांट का उद्घाटन किया। करीब एक एकड़ में फैला यह प्लांट बोम्मासैंड्रा इंड​​स्ट्रियल इलाके में है और इसमें कंपनी की शोध एवं विकास (R&D) इकाई, बाइक एसेंबली स्टेशन, बैटरी एसेंबली लाइंस और उत्पाद टे​स्टिंग सेंटर भी है। कंपनी के अनुसार, प्लांट की क्षमता पिछली इकाई के मुकाबले 10 गुना है।

कंपनी ने कहा है, ‘संयुक्त आरऐंडडी एवं उत्पादन प्लांट वाहन तकनीक के साथ साथ उत्पादन सुधारने के ​लिए ऑर्क्सा एनर्जीज को अपनी घरेलू इंजीनियरिंग प्रतिभा का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा।’

यह घोषणा कंपनी की प्रमुख इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मैंटीस की पेशकश से पहले की गई है। इस बाइक को साल के अंत तक बुकिंग के लिए उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

ऑर्क्सा एनर्जीज के सह-संस्थापक रंजीता रवि ने कहा, ‘भारत में ईवी में विकास नई ऊंचाइयों को छू रहा है और हम जो पारि​​स्थितिकी तंत्र देख रहे हैं, वह साल दर साल बढ़ रहा है। 2023 हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण वर्ष रहा, और आ​खिरकार हम मैंटीस पेश कर रहे हैं।’

Also read: Apple की अब पेमेंट सेक्टर में एंट्री, HDFC बैंक के साथ क्रेडिट कार्ड लाने का बन रहा प्लान

रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2023 तक 2.2 करोड़ इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री दर्ज कर सकता है। हालांकि भारत में इले​क्ट्रिक वाहनों का चलन शुरुआती अवस्था में है, लेकिन इसके विकास की मजबूत गुंजाइश है।

ऑर्क्सा एनर्जीज ने कहा है कि नया प्लांट बेहद आधुनिक है। इसमें रीसाइकल्ड प्ला​स्टिक से निर्मित व्हीकल टेस्ट ट्रैक और पर्यावरण अनुकूल सीवेज प्रणाली है। इसमें दो और चार पहिया वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन भी लगाए गए हैं।

Also read: इस्तीफा देने वाले निवेशकों को मनाने में जुटा Byju’s

कंपनी की स्थापना ईवी की अवधारणा में बदलाव लाने के मकसद के साथ वर्ष 2015 में की गई थी।

Advertisement
First Published - June 23, 2023 | 7:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement