facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हमारा ध्यान प्रदर्शन से कभी नहीं हटना चाहिए : सुब्रमण्यन

Advertisement

रविवार को कर्मचारियों को भेजे गए पत्र में सुब्रमण्यन ने कहा कि संगठन का नेतृत्व करना एक सामूहिक प्रयास होगा।

Last Updated- October 01, 2023 | 10:08 PM IST
Our focus should never be diverted from the demonstration: Subramanian

एसएन सुब्रमण्यन ने रविवार से लार्सन ऐंड टुब्रो (एलऐंडटी) के नए चेयरमैन और प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला। चेयरमैन के रूप में कर्मचारियों के साथ अपनी पहली बातचीत में सुब्रमण्यन ने प्रदर्शन, प्रौद्योगिकी के बढ़ते उपयोग और भविष्य के लिए संगठन तैयार करने पर जोर दिया।

रविवार को कर्मचारियों को भेजे गए पत्र में सुब्रमण्यन ने कहा कि संगठन का नेतृत्व करना एक सामूहिक प्रयास होगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल एलऐंडटी का ऑर्डर बुक काफी मजबूत है। इसके साथ की कंपनी का बाजार मूल्यांकन और शेयर की कीमत भी अपने उच्चतम स्तर पर है। जून 2023 तक एलऐंडटी की ऑर्डर बुक 4.12 लाख करोड़ रुपये थी। यह अब तक की सर्वाधिक है।

सुब्रमण्यन ने कहा, ‘हालांकि, हमें सफल होने के लिए हमेशा भूखा रहना होगा। हमारा ध्यान प्रदर्शन से कभी नहीं हटना चाहिए।’ सुब्रमण्यन ने अपने पत्र में कहा है, ‘हमें प्रौद्योगिकी की शक्ति में विश्वास करना चाहिए और अपनी उत्पादकता और दक्षता में सुधार लाने के लिए इसकी जबरदस्त क्षमता का उपयोग करते रहना चाहिए।’

सुब्रमण्यन ने संगठन को भविष्य के लिए तैयार रहने के लिए भी निर्देशित किया और कहा, ‘भविष्य जितना आप सोचते हैं उससे कहीं अधिक निकट है। परिवेश में बुनियादी और बड़े पैमाने पर परिवर्तन हो रहे हैं। ऊर्जा परिवर्तन, जीवन शैली के रूप में स्थिरता और डिजिटलीकरण व्यवसाय के हर पहलू को प्रभावित कर रहा है। हमें भविष्य के लिए तैयार रहना चाहिए।’

ए एम नाइक ने 30 सितंबर को कंपनी के गैर कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, नाइक ने साल 2016 में ही सुब्रमण्यन को अपना उत्तराधिकारी बता दिया था और वह तब से उनका मार्गदर्शन कर रहे थे। कंपनी के प्रेस नोट के मुताबिक, आगे चलकर नाइक विभिन्न परोपकारी पहलों पर ध्यान देंगे। 81 साल के नाइक एलऐंडटी की आईटी कंपनियों के अध्यक्ष भी होंगे।

शनिवार को मुंबई में आयोजित एक समारोह में भारतीय डाक ने नाइक के योगदान का सम्मान करते हुए एक डाक टिकट भी जारी किया। इसके अलावा इस कार्यक्रम में नाइक की आगामी जीवनी ‘द मैन हू बिल्ट टुमॉरो’ के कवर का अनावरण भी हुआ, जिसे हार्पर कॉलिन्स द्वारा प्रकाशित किया जाएगा।

Advertisement
First Published - October 1, 2023 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement